LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Road Accident : छपरा में सड़क हादसे में दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने जमकर काटा बवाल

Bihar Road Accident : छपरा में सड़क हादसे में दो बच्चों सहित

CHAPRA : जिले में एनएच 722 पर मकेर थाना क्षेत्र के हरनबढा पुरानी पुल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक स्कूली ऑटो को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में ऑटो चालक और दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों की पहचान छह वर्षीय मिष्टी कुमारी (पिता गुड्डू ठाकुर, हरनबढा गांव की निवासी) और एक अन्य छात्र के रूप में हुई है। ऑटो चालक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। 

घायलों को तत्काल मकेर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

यह हादसा उस वक्त हुआ जब बच्चे स्कूल से घर लौट रहे थे। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द दोषी वाहन और चालक की पहचान कर कठोर कार्रवाई की जाए।

NSIT
Nsmch

छपरा से शशि की रिपोर्ट