LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : सारण में बच्चा चोर गिरोह का खुलासा, बदमाशों ने बच्चे के पांच लाख में बेचा, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bihar News : सारण पुलिस ने बछा चोर गिरोह का खुलासा किया है. पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. जिन्होंने बच्चे को पांच लाख में बेच दिया है......पढ़िए आगे

Bihar News : सारण में बच्चा चोर गिरोह का खुलासा, बदमाशों ने
बच्चा चोर गिरोह का खुलासा - फोटो : SHASHI

SARAN : जिले से इस समय एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है जहां एक गिरोह द्वारा पैसें लेकर नवजात शिशु की खरीद फरोख्त करने का मामला सामने आया है। सारण पुलिस ने नवजात शिशु की खरीद फरोख्त करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों द्वारा पांच लाख रुपए लेकर बेचें गये नवजात शिशु को सकुशल बरामद कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान हरि किशोर प्रसाद पिता रामप्रीत प्रसाद निवासी भटवलिया थाना जनता बाजार जिला सारण,सोनू गिरी पिता तारकेश्वर गिरी निवासी रसूलपुर थाना दुरौंधा जिला सीवान एवं नीरज पासवान पिता सुरेन्द्र मांझी निवासी उखई थाना मुफ्फसिल जिला सीवान के रूप में हुई है। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए सारण एसएसपी डॉ कुमार आशीष ने बताया कि दिनांक 26/09/2025 को जनता बाजार थाना में एक महिला द्वारा आवेदन दिया गया एवं आरोप लगाया गया कि जनता बाजार थाना क्षेत्र के हरि किशोर प्रसाद पिता रामप्रीत प्रसाद ग्राम भटवलिया द्वारा संगम आर्केस्ट्रा पार्टी का संचालन किया जाता है एवं उसके भाई उपेन्द्र सिंह द्वारा मां दुर्गा नर्सिंग होम नामक फर्जी क्लिनिक का संचालन किया जाता है। हरि किशोर प्रसाद एवं उपेन्द्र सिंह दोनों भाइयों ने मिलकर महिला का प्रसव उक्त फर्जी नर्सिंग होम में करवाया एवं प्रसव के बाद दोनों अभियुक्तों ने अस्पताल का बिल चुकाने के एवज में अधिक राशि की मांग करते हुए नवजात शिशु को जबरन छिन लिया तथा किसी व्यक्ति को बेंच दिया। 

इस संबंध में पीड़िता की लिखित शिकायत के आधार पर जनता बाजार थाना में कांड संख्या 228/25 दर्ज करके कार्रवाई शुरू की गई। मामले के उद्भेदन को लेकर एक विशेष टीम गठित की गई। गठित की द्वारा आसूचना के आधार पर छापेमारी करके गिरोह के सरगना आर्केस्ट्रा संचालक हरि किशोर प्रसाद को 27 सितम्बर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के क्रम में उसने स्वीकार किया कि उसका भाई उपेन्द्र सिंह अपने दोस्त सोनू गिरी पिता तारकेश्वर गिरी निवासी रसूलपुर थाना दुरौंधा जिला सीवान के द्वारा उक्त नवजात शिशु को 5 लाख रुपए में किसी व्यक्ति को बेच दिया। जिसके बाद पुलिस ने अभियुक्त हरि किशोर प्रसाद की निशानदेही पर मिशन मुक्ति फाउन्डेशन, रेस्क्यू फाउंडेशन दिल्ली, गुजरात राज्य के वडोदरा पुलिस टीम के सहयोग से छापामारी कर अभियुक्त सोनू गिरी को वडोदरा से गिरफ्तार किया। 

वहीँ अभियुक्त सोनू गिरी की निशानदेही पर 5 लाख में ब्रिक्री किये गये नवजात शिशु को सीवान जिले के मुफ्फसिल थाना अंतर्गत ग्राम उखई निवासी नीरज पासवान पिता सुरेन्द्र मांझी के घर से सकुशल बरामद किया। पुलिस उक्त प्रकरण में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी कर रही है साथ ही उक्त फर्जी क्लिनिक की जांच कर अन्य संलिप्त व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

छपरा से शशि की रिपोर्ट