LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar News : सदर अस्पताल से मरीज को निजी नर्सिंग होम ले जाते दलाल को सिविल सर्जन ने रंगे हाथ पकड़ा, पुलिस ने एम्बुलेंस को किया जब्त

Bihar News : सदर अस्पताल से मरीज को निजी नर्सिंग होम ले जाते

CHAPRA : छपरा सदर अस्पताल में प्राइवेट एंबुलेंस और दलालों के गठजोड़ का मामला एक बार फिर उजागर हुआ है। बताया जा रहा है कि मकेर से जमीनी विवाद में घायल होकर आई एक महिला, जिसका हाथ टूट गया था, उसे सदर अस्पताल लाया गया। 

इसी दौरान दलाल सक्रिय हो गए और मरीज को जबरन प्राइवेट अस्पताल ले जाने की कोशिश करने लगे। प्राइवेट एंबुलेंस में महिला को बैठाकर ले जाया जा रहा था कि तभी संयोगवश सिविल सर्जन वहां से गुजर रहे थे। 

उन्होंने अपनी गाड़ी रुकवाकर एंबुलेंस की जांच शुरू की। पूछताछ होते ही एंबुलेंस चालक मौके से फरार हो गया। सिविल सर्जन ने तत्काल नगर थाना पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस को जब्त कर लिया। 

इस घटना ने सदर अस्पताल में दलालों के बढ़ते दबदबे और मरीजों को जबरन प्राइवेट अस्पताल भेजे जाने की हकीकत को एक बार फिर सामने ला दिया है।

NSIT
Nsmch

छपरा से शशि की रिपोर्ट