LATEST NEWS

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

Bihar News: PM ड्यूटी में जा रही पुलिसकर्मियों की बस को बालू माफिया के ट्रक ने रौंदा! आरा-छपरा पुल पर भीषण टक्कर में 17 जवान घायल, ड्राइवर की हालत नाजुक

Bihar News:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में सुरक्षा ड्यूटी पर जा रहे बिहार पुलिस के जवान खुद हादसे का शिकार हो गए। ...

Chhapra Road ACCIDENT
PM ड्यूटी में जा रही पुलिसकर्मियों की बस को बालू माफिया के ट्रक ने रौंदा! - फोटो : reporter

Chhapra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में सुरक्षा ड्यूटी पर जा रहे बिहार पुलिस के जवान खुद हादसे का शिकार हो गए। सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आरा-छपरा पुल पर बालू माफिया के ट्रक ने पुलिसकर्मियों से भरी बस को जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 17 पुलिसकर्मी घायल हो गए, वहीं बस चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।

Diarch GO

हादसा ऐसे हुआ

जानकारी के मुताबिक, डेहरी से सिवान जा रही इस बस में 45 पुलिसकर्मी सवार थे, जिन्हें पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात किया जाना था। जैसे ही बस आरा-छपरा पुल पर पहुंची, उसमें तकनीकी खराबी आ गई। चालक रमेश कुमार ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को साइड में खड़ा किया, लेकिन इसी बीच तेज रफ्तार से आ रहा एक बालू लदा ट्रक बेकाबू हो गया और बस को सामने से टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।ट्रक का ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।बस ड्राइवर रमेश कुमार स्टीयरिंग में बुरी तरह फंस गया।उसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

NSIT
Nsmch

घायलों की पहचान

टक्कर में घायल पुलिसकर्मियों की पहचान इस प्रकार हुई है –

अनिरुद्ध कुमार पांडे (21), अनीता कुमारी (20), प्रमिला कुमारी (22), पूजा कुमारी (22), दिलीप कुमार (40), कंचन कुमारी (20), अयूब प्रधान (40), रंजना कुमारी (24), सोनी कुमारी (24), सुनील कुमार सिंह (42), वकील कुमार (53), अमृता कुमारी (25), अर्चना कुमारी (25), सुषमा कुमारी (24), शर्मिला कुमारी (25), सुनील कुमार राय (25)।

बस चालक की पहचान रमेश कुमार (35 वर्ष), निवासी छपरा, पिता गौतम प्रसाद के रूप में हुई है, जिसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

बालू माफिया का ट्रक या हादसा?

स्थानीय लोगों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह ट्रक कथित रूप से अवैध बालू लोड कर आ रहा था और काफी तेज गति में था। ट्रक चालक के फरार होने से मामला और संदिग्ध हो गया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि कहीं यह ट्रक बालू माफिया का तो नहीं, जो बिना ब्रेक और बिना रजिस्ट्रेशन ट्रक चलाते हैं।

फिलहाल स्थिति:

सभी घायल पुलिसकर्मियों को छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। पीएम ड्यूटी में जा रहे पुलिसकर्मियों पर हुए इस हादसे ने सुरक्षा व्यवस्था और अवैध ट्रांसपोर्ट सिस्टम की पोल खोल दी है।

रिपोर्ट- शशिभूषण सिंह