LATEST NEWS

  • Nawada Jeweller Robbed Firing
  • Bihar Crime: ज्वेलर्स कारोबारी पर अपराधियों ने की फायरिंग, कान के पास से निकली गोली, बैग लूट कर

  • Bihar Road Accident:  बालू लदे ट्रैक्टर का कहर, ई-रिक्शा में मारी टक्कर, बुजुर्ग की दर्दनाक मौत
  • Bihar Road Accident: बालू लदे ट्रैक्टर का कहर, ई-रिक्शा में मारी टक्कर, बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

  • Mahagathbandhan:
  • Mahagathbandhan: चुनाव आयोग के खिलाफ सड़क पर उतरेगा महागठबंधन,सभी जिला मुख्यालयों पर एकदिवसीय धरना

  • Bihar Cricket Team
  • Bihar Cricket Team: बिहार क्रिकेट का नया टैलेंट दिखाएगा दम, Vinoo Mankad Trophy के पहले दो मैचों

  • Samrat Govt Seeks Report on Delayed Development Schemes in Bihar
  • Bihar Government: सम्राट सरकार का सख्त तेवर, विधायक निधि की योजनाओं पर गिरी गाज, अब पूरे बिहार से

टोपोलैंड मुद्दे पर सोनपुर रहा बंद, ‘जनता कर्फ़्यू’ को मिला ऐतिहासिक समर्थन

टोपोलैंड मुद्दे पर सोनपुर रहा बंद, ‘जनता कर्फ़्यू’ को मिला ऐ
टोपोलैंड मुद्दे पर सोनपुर रहा बंद- फोटो : धर्मेंन्द्र रस्तोगी

Chapra : टोपोलैंड संघर्ष समिति, सोनपुर के आह्वान पर सोमवार को आयोजित ‘जनता कर्फ़्यू’ को स्थानीय जनता का अभूतपूर्व और ऐतिहासिक समर्थन मिला है। भूमि अधिकार, उचित मुआवजा, टोपोलैंड विवाद, जमीन की रजिस्ट्री पर लगी रोक, दाखिल-खारिज एवं रसीद नवीकरण जैसे गंभीर जनहित के मुद्दों को लेकर यह शांतिपूर्ण जनआंदोलन किया गया। इस आंदोलन में नगर के व्यापारियों, भू-स्वामियों, युवाओं, महिलाओं और सामाजिक संगठनों ने स्वतः स्फूर्त तरीके से शामिल होकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ अपनी एकजुटता का परिचय दिया।


महेश्वरी चौक से गोला मंडी तक पसरा सन्नाटा, श्रद्धालुओं को हुई परेशानी

सोमवार की सुबह से ही जनता कर्फ़्यू के कारण सोनपुर नगर के महेश्वरी चौक से लेकर रजिस्ट्री बाजार, सोनपुर मार्केट, गोला मंडी सहित सभी प्रमुख व्यावसायिक प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहे। इस व्यापक बंद के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और आम लोगों का आवागमन भी आम दिनों की तुलना में काफी कम देखा गया। इस बंदी का असर धार्मिक गतिविधियों पर भी पड़ा; प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं को दुकानें बंद रहने के कारण फूल, प्रसाद, माला और अन्य जरूरी पूजन सामग्री खरीदने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।


समिति के अध्यक्ष का बयान- यह सोनपुर की जनता का सशक्त संदेश है

Diarch GO

जनता के इस व्यापक और चौतरफा समर्थन से टोपोलैंड संघर्ष को एक नई ऊर्जा और मजबूती मिली है। टोपोलैंड संघर्ष समिति के अध्यक्ष बिनोद सम्राट सहित समिति के सक्रिय सदस्यों सुधीर सिंह, बीरेंद्र शर्मा, भरत सिंह और पवन शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि यह आयोजन केवल एक साधारण बंद नहीं है। यह सोनपुर की जागरूक जनता की लोकतांत्रिक चेतना, अपने अधिकारों के प्रति सजगता और न्याय की सामूहिक मांग का एक बेहद सशक्त और स्पष्ट संदेश है।


स्टेशन चौक से गज-ग्राह चौक तक बंद का व्यापक असर, शांतिपूर्ण रहा आंदोलन

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि बाबा हरिहरनाथ मंदिर परिसर, गज-ग्राह चौक, शहीद महेश्वर चौक, पीएनबी बैंक चौक, रजिस्ट्री बाजार, सोनपुर स्टेशन चौक तथा गोला बाजार सहित नगर के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में बंद का शत-प्रतिशत असर देखने को मिला। पूरे दिन बाजारों में व्यावसायिक गतिविधियां पूरी तरह ठप रहीं और स्थानीय नागरिकों ने किसी भी प्रकार की हिंसा या हुड़दंग के बिना, बेहद शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से इस आंदोलन के प्रति अपनी सहमति और समर्थन को व्यक्त किया।


जल्द न्यायपूर्ण समाधान की उम्मीद, संघर्ष समिति ने जताया जनता का आभार

NSIT
Nsmch

समिति के महामंत्री सह मीडिया प्रभारी डॉ. आशुतोष कुमार ने इस ऐतिहासिक सफलता के लिए सोनपुर की जनता, व्यापारिक समुदाय और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का विश्वास ही इस आंदोलन की सबसे बड़ी ताकत है। समिति के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि सरकार और प्रशासन इस जनभावना का सम्मान करते हुए टोपोलैंड एवं जमीन निबंधन (रजिस्ट्री) से जुड़े विवादों का जल्द ही कोई न्यायपूर्ण समाधान निकालेंगे। इस सफल अभियान को व्यवस्थित रूप से संचालित करने में कुणाल सिंह चौहान, अभिमन्यु सिंह ‘टुनटुन’, जितेंद्र सिंह, अधिवक्ता नवल कुमार सिंह, चंदन कुमार सिंह, पंकज सिंह और मनोज तिवारी सहित कई साथियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

धर्मेन्द्र रस्तोगी की रिपोर्ट