LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar Police: ड्यूटी से नदारद 7 पुलिसकर्मी के वेतन पर रोक, दशहरा सुरक्षा में लापरवाही पर SSP ने गिराई गाज

Bihar Police: दशहरा पर्व के दौरान शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए थे।

Bihar Police: ड्यूटी से नदारद 7 पुलिसकर्मी के वेतन पर रोक, द
ड्यूटी से नदारद 7 पुलिसकर्मी के वेतन पर रोक- फोटो : social Media

Bihar Police: दशहरा पर्व के दौरान शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए थे। संवेदनशील चौक-चौराहों और धार्मिक स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई थी। लेकिन इस कड़ी चौकसी के बीच ही चौंकाने वाली लापरवाही सामने आई।

 सारण जिले में जांच के दौरान सात पुलिस पदाधिकारी और जवान अपने निर्धारित स्थल से गायब पाए गए। इसे कर्तव्यच्युत और अनुशासनहीनता मानते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने इन सभी पर कड़ी कार्रवाई की है। आदेश जारी कर तत्काल प्रभाव से इनका वेतन रोक दिया गया है और पांच दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है।

सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामपुकार सिंह ने विभिन्न चौकियों की जांच की। उनकी रिपोर्ट में साफ हुआ कि 1 अक्टूबर को साहेबगंज चौक पर तैनात अवर निरीक्षक वीरेंद्र मांझी, प्रशिक्षु अवर निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार, महिला सिपाही टुन्नी कुमारी और ममता कुमारी ड्यूटी से अनुपस्थित थीं। इसी तरह, सोणारपट्टी चौक पर तैनात महिला सिपाही बृजकिशोरी तथा जमा मस्जिद के पास तैनात महिला सिपाही सलोचना कुमारी और मानो कुमारी भी मौके से नदारद मिलीं।

एसएसपी डॉ. कुमार आशीष ने इसे सार्वजनिक सुरक्षा से खिलवाड़ बताते हुए कहा कि विधि-व्यवस्था के मुद्दे पर किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर सातों पर सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

सारण पुलिस ने बयान जारी कर कहा है कि त्योहारों के दौरान ड्यूटी से नदारद रहना न सिर्फ आदेश उल्लंघन है, बल्कि यह आम जनता की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। ऐसे मामलों में किसी तरह की रियायत नहीं दी जाएगी।

इस कार्रवाई के बाद जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारी वर्ग ने स्पष्ट संकेत दिया है कि भविष्य में यदि कोई भी जवान या पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी से चूका तो उसे कड़ी सज़ा भुगतनी पड़ेगी।