LATEST NEWS

  • Gaya Pitripaksha Mela
  • Gaya Pitripaksha Mela: पितृपक्ष महासंगम-2026 के सफल आयोजन पर सम्मान समारोह, जीतन राम मांझी समेत कई नेता शामिल

  • Aurangabad News
  • Aurangabad News: दशहरा की छुट्टी से पहले DM के जनता दरबार में उमड़ी भीड़, आवास योजना और जमीन

  • Bihar crime
  • Bihar crime: दोस्तों के साथ पूजा पंडाल जा रहे युवक को मारी गोली, भोजपुर पुलिस जांच में जुटी

  • Patna Crime
  • Patna Crime: फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय गिरफ्तार, 105 पुड़िया स्मैक और बाइक जब्त

  • Patna Crime
  • Patna Crime: नौबतपुर में जीविका दीदी को नशीला पदार्थ सुंघाकर ठगी, 32 हजार रुपये और गहने गायब

Rajiv Pratap Rudy News:बाढ़ में अनुपस्थिति पर भड़के सांसद राजीव प्रताप रूडी,बोले- सोशल मीडिया से नहीं चलती सरकार

बाढ़ के दौरान अपनी अनुपस्थिति को लेकर सोशल मीडिया पर उठ रहे सवालों पर छपरा के सांसद राजीव प्रताप रूडी भड़क गए हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि "सोशल मीडिया से सरकार नहीं चलती," और वे लगातार प्रशासन के संपर्क में रहकर राहत कार्यों की निगरानी कर रहे थे।

rajiv pratap rudy flood controversy
बाढ़ में अनुपस्थिति पर भड़के सांसद राजीव प्रताप रूडी - फोटो : news 4 nation

सारण में बाढ़ के दौरान अपनी अनुपस्थिति को लेकर सोशल मीडिया पर उठ रहे सवालों पर छपरा के सांसद राजीव प्रताप रूडी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि सरकार सोशल मीडिया से नहीं चलती है और बाढ़ जैसी आपदा के दौरान वह लगातार प्रशासनिक अधिकारियों के संपर्क में रहकर राहत व बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे थे।

राहत और बचाव कार्यों का किया बचाव, गिनाई सरकार की व्यवस्थाएं

सांसद रूडी ने अपने ऊपर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए दावा किया कि कार्यकर्ताओं के माध्यम से जरूरतमंदों तक लगातार भोजन पहुंचाने की व्यवस्था की गई थी। उन्होंने कहा कि पहले बाढ़ के दौरान वायुसेना के हेलीकॉप्टर से गांवों में राहत सामग्री नहीं पहुँचती थी, लेकिन अब एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की आठ-आठ टीमें तैनात करके 48 घंटे के भीतर राहत कार्य शुरू कर सामुदायिक रसोइयों की व्यवस्था की गई है।

Diarch GO

'जनता आक्रोशित हो तो शासन-प्रशासन के साथ खड़े हों जनप्रतिनिधि'

बाढ़ के दौरान जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव में समर्थन और विरोध दोनों होता है। उनका मानना है कि जब जनता आक्रोशित हो, तब जनप्रतिनिधियों को पानी में उतरकर पैसे बांटने और सोशल मीडिया पर केवल प्रचार करने से बचना चाहिए। ऐसे मुश्किल समय में उन्हें सिर्फ दिखावा करने के बजाय शासन-प्रशासन के साथ खड़े होकर धरातल पर लोगों की मदद करनी चाहिए।

किसानों को राहत दिलाने के लिए की जा रही है समीक्षा

अपनी सफाई और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जिक्र करने के साथ ही सांसद ने यह भी जानकारी दी कि बाढ़ से प्रभावित होने वाले किसानों को उचित राहत और सहायता पहुँचाने के लिए लगातार समीक्षा की जा रही है। हालांकि, बाढ़ के बीच उनकी अनुपस्थिति को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच उनका यह बयान जनप्रतिनिधियों की भूमिका को लेकर एक नई बहस छेड़ गया है।

NSIT
Nsmch

सारण से धर्मेन्द्र रस्तोगी की रिपोर्ट