LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

सारण में राहुल-तेजस्वी को मिला अखिलेश यादव का साथ, वोटर अधिकार यात्रा का जलवा, कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया स्वागत, नारों से गूंजा पूरा इलाका

Voter Adhikar Yatra: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की बहुचर्चित "वोटर अधिकार यात्रा" सारण जिले में दाखिल हुई।यहां राहुल-तेजस्वी को अखिलेश यादव का साथ मिला...

Saran Voter Adhikar Yatra
सारण में राहुल-तेजस्वी को मिला अखिलेश यादव का साथ,- फोटो : reporter

Voter Adhikar Yatra:बिहार की सियासत में शनिवार का दिन बेहद अहम साबित हुआ जब कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की बहुचर्चित "वोटर अधिकार यात्रा" सारण जिले में दाखिल हुई। यात्रा के 14वें दिन जैसे ही काफिला जिले की सीमा चैनवा टोल टैक्स से गुज़रा, पूरा इलाका राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ज़िंदाबाद के नारों से गूंज उठा।

राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का स्वागत मानो किसी उत्सव की तरह किया गया। यात्रा मार्ग को दुल्हन की तरह सजाया गया, जगह-जगह बैंड-बाजा बजता रहा और कार्यकर्ताओं ने नेताओं को फूल-मालाओं से लाद दिया।इस यात्रा में राहुल को यूपी के सीएम अखिलेश यादव का साथ मिला।

Diarch GO

सुबह तकरीबन 7 बजे जब यात्रा सारण जिले में दाखिल हुई, तो कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना हो गया। सीमावर्ती गांवों से लेकर कस्बों तक कांग्रेस और राजद समर्थक भारी संख्या में उमड़े। पूरा रास्ता कार्यकर्ताओं के नारेबाज़ी से गूंजता रहा  “राहुल गांधी जिंदाबाद, तेजस्वी यादव जिंदाबाद।”

चैनवा के बाद यात्रा का काफिला रसूलपुर, एकमा और माने ढाला होते हुए जैसे ही मांझी विधानसभा क्षेत्र में पहुंचा, बेलदारी मोड़ पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ यात्रा का स्वागत किया।

NSIT
Nsmch

यात्रा के दौरान कांग्रेस और राजद नेताओं के अलावा कई विधायक और गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। खासकर, सारण में राहुल-तेजस्वी की जोड़ी को देखने के लिए युवाओं और महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया।

तेजस्वी यादव ने मौके पर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि यह यात्रा सिर्फ कांग्रेस की नहीं, बल्कि पूरे महागठबंधन की है। वहीं राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह यात्रा जनता के हक और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है।

सारण में जिस तरह से यात्रा का भव्य स्वागत हुआ, उसने यह साफ कर दिया कि महागठबंधन का कार्यकर्ता इस बार किसी भी हाल में पीछे हटने वाला नहीं है। चुनावी मौसम से पहले इस यात्रा ने बिहार की राजनीति में गर्मी ला दी है और आने वाले दिनों में यह रफ्तार और तेज होने की उम्मीद है।

कुल मिलाकर, सारण ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का ऐसा स्वागत किया, जैसे किसी राजनीतिक विजय जुलूस का आयोजन हो।

रिपोर्ट- शशिभूषण सिंह