LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

Bihar News : सोनपुर में बाबा हरिहरनाथ के दरबार पहुंचे नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव, भाजपा नेताओं ने किया भव्य स्वागत

Bihar News : नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव ने सोमवार को विश्व प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर, सोनपुर पहुंचकर विधिवत अभिषेक, आरती एवं पूजा-अर्चना की......पढ़िए आगे

Bihar News : सोनपुर में बाबा हरिहरनाथ के दरबार पहुंचे नागालै
राज्यपाल ने की पूजा अर्चना - फोटो : SOCIAL MEDIA

SONPUR : नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव ने सोमवार को विश्व प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर, सोनपुर पहुंचकर विधिवत अभिषेक, आरती एवं पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश और देशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। राज्यपाल के मंदिर परिसर पहुंचने पर वरिष्ठ भाजपा नेता ओम कुमार सिंह ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। 

इस अवसर पर सोनपुर विधायक विनय कुमार सिंह, भाजपा नेता संजय प्रताप सिंह, सोनपुर नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष मुकेश कुमार 'बब्लू', हरिहरनाथ मंदिर समिति के सचिव विजय कुमार 'लल्ला', पप्पू सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूजा-अर्चना के दौरान बाबा हरिहरनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी सुशील कुमार शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राज्यपाल से अभिषेक एवं विशेष पूजा संपन्न कराई तथा मंदिर की धार्मिक परंपराओं की जानकारी दी।

राज्यपाल की यात्रा को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी (SDO), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (DSP), आरओ, सर्किल इंस्पेक्टर तथा थाना प्रभारी सहित प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे और पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन सुनिश्चित किया।

राज्यपाल के आगमन से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह का माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने बाबा हरिहरनाथ के जयघोष के बीच राज्यपाल का स्वागत किया।

NSIT
Nsmch