LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

Bihar Teacher News : 'वित्तरहित शिक्षकों को मुख्यधारा से जोड़ना ही मेरी प्राथमिकता' – ई. आनंद पुष्कर

Bihar Teacher News : पुष्कर ने स्पष्ट रूप से कहा कि राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में वास्तविक प्रगति तब तक अधूरी मानी जाएगी, जब तक कि वित्तरहित और अनुदानित शिक्षकों को शिक्षा की मुख्यधारा में शामिल नहीं किया जाता।

Bihar Teacher News : 'वित्तरहित शिक्षकों को मुख्यधारा से जोड
शिक्षकों को मुख्यधारा से जोड़ने की कवायद - फोटो : SOCIAL MEDIA

CHAPRA : सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एन.डी.ए. प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर ने आज जिले के विभिन्न वित्तरहित और अनुदानित संस्थानों के शिक्षकों के साथ एक विशेष संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में सुधार और शिक्षकों के अधिकारों को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। पुष्कर ने स्पष्ट रूप से कहा कि राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में वास्तविक प्रगति तब तक अधूरी मानी जाएगी, जब तक कि वित्तरहित और अनुदानित शिक्षकों को शिक्षा की मुख्यधारा में शामिल नहीं किया जाता।

शिक्षकों को संबोधित करते हुए पुष्कर ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साझा की। उन्होंने बताया कि उन्हीं के निरंतर प्रयासों का परिणाम है कि सरकार ने इस संवेदनशील मामले पर विचार करने के लिए मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय कमिटी का गठन किया है। यह कदम वित्तरहित शिक्षकों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के समाधान की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर माना जा रहा है।

ई. आनंद पुष्कर ने उपस्थित शिक्षक साथियों को भरोसा दिलाया कि उनकी प्राथमिकता केवल आश्वासन देना नहीं, बल्कि ठोस परिणाम लाना है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में विद्यालय से लेकर महाविद्यालय स्तर तक के सभी वित्तरहित और अनुदानित शिक्षकों को वेतनमान (Pay Scale) के साथ-साथ राज्यकर्मियों की भांति अन्य सभी सेवा सुविधाओं का लाभ दिलाना उनका मुख्य लक्ष्य है।

कार्यक्रम में मौजूद शिक्षकों ने पुष्कर द्वारा अब तक किए गए कार्यों और उनकी सक्रियता पर संतोष व्यक्त किया। संवाद के दौरान शिक्षकों ने अपनी एकजुटता दिखाई और कहा कि उन्हें ई. आनंद पुष्कर से विशेष उम्मीदें हैं। शिक्षकों का मानना है कि उनकी समस्याओं को सदन और सरकार के सामने मजबूती से रखने वाला नेतृत्व ही उन्हें उनका हक दिला सकता है। इस विशेष कार्यक्रम ने चुनावी माहौल में शिक्षकों के बीच नई ऊर्जा भर दी है। वित्तरहित शिक्षकों को मुख्यधारा में जोड़ने और उन्हें राज्यकर्मियों जैसी सुविधाएं दिलाने का मुद्दा अब सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में एक केंद्रीय विषय बन गया है, जिससे ई. आनंद पुष्कर की दावेदारी को और मजबूती मिल रही है। 

NSIT
Nsmch