LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Bihar News: राहुल-तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा के एस्कॉर्ट गाड़ी से बड़ा हादसा टला, तीन युवक बाल-बाल बचे

Bihar News: वोटर अधिकार यात्रा एकमा से शुरू होकर आरा की ओर बढ़ी। इसी दौरान बड़ा हादसा होते-होते बच गया।

Bihar News: राहुल-तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा के एस्कॉर्ट
राहुल-तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा के एस्कॉर्ट गाड़ी से बड़ा हादसा टला- फोटो : reporter

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले चल रही कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की संयुक्त वोटर अधिकार यात्रा शनिवार (30 अगस्त) को अपने 14वें दिन छपरा (सारण) के एकमा से शुरू होकर आरा की ओर बढ़ी। यात्रा सुबह 11:36 बजे भोजपुर के बबुरा में प्रवेश कर गई थी। इसी दौरान बड़ा हादसा होते-होते बच गया।

जानकारी के अनुसार, यात्रा के दौरान राहुल गांधी को एस्कॉर्ट कर रही गाड़ियों के काफिले में डोरीगंज पुल के पास अचानक तीन युवक सड़क पर आ गए।तेज रफ्तार एस्कॉर्ट गाड़ी उनकी ओर बढ़ गई और तीनों गाड़ी की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एक पल के लिए लगा कि हादसे में मां की कोख उजड़ जाएगी, लेकिन संयोग से सभी युवक सुरक्षित निकल आए।

मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी को चोट नहीं आई है।“सभी युवक सुरक्षित हैं,” पुलिस ने पुष्टि की है।घटना से यात्रियों और स्थानीय लोगों में कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई थी।

हादसा टलने के बाद भी राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की यात्रा बिना रुके आगे बढ़ी।वोटर लिस्ट रिवीजन को लेकर यह यात्रा लगातार ग्रामीण इलाकों से होकर गुजर रही है और लोगों से सीधा संवाद किया जा रहा है।डोरीगंज पुल पर घटी यह घटना बताती है कि इतनी बड़ी भीड़ और सुरक्षा के बीच जरा-सी चूक भी बड़ा हादसा बन सकती है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- शशिभूषण सिंह