LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Bihar Vidhansabha Chunav 2025 : बिहार चुनाव में एनडीए को लगा बड़ा झटका, LJPR प्रत्याशी सीमा सिंह का मढ़ौरा से नामांकन रद्द, जानिए वजह

Bihar Vidhansabha Chunav 2025 : सारण जिले के मढ़ौरा में लोजपा ( रा) की प्रत्याशी सीमा सिंह का नामांकन रद्द हो गया है. जिसके बाद अब मुकाबला महागठबंधन और जन सुराज के बीच हो गया है.....पढ़िए आगे

Bihar Vidhansabha Chunav 2025 : बिहार चुनाव में एनडीए को लगा
सीमा सिंह का नामांकन रद्द - फोटो : SHASHI

CHAPRA : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सारण जिले की मढ़ौरा विधानसभा सीट पर बड़ा राजनीतिक उलटफेर हुआ है। भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) (LJPR) की प्रत्याशी सीमा सिंह का नामांकन पत्र रद्द कर दिया गया है। निर्वाचन कार्यालय ने कागजातों में कमी (तकनीकी त्रुटियों) को नामांकन रद्द करने का मुख्य कारण बताया है। हालाँकि बताया जा रहा है की स्पेलिंग मिस्टेक की वजह से नामांकन रद्द किया गया है। 

नामांकन रद्द होने का कारण

मुख्य वजह: निर्वाची पदाधिकारी ने सीमा सिंह समेत कुल चार उम्मीदवारों के नामांकन पत्र को कागजातों में कमी और तकनीकी त्रुटियों के कारण नियमानुसार रद्द कर दिया। सीमा सिंह, जो कि चिराग पासवान की पार्टी (LJPR) की उम्मीदवार थीं, अब मढ़ौरा विधानसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ पाएंगी।

कौन हैं सीमा सिंह?

सीमा सिंह भोजपुरी सिनेमा की एक चर्चित अभिनेत्री हैं। उन्हें अक्सर उनके आइटम सॉन्ग्स के लिए जाना जाता है और उन्हें 'आइटम क्वीन' भी कहा जाता है। उन्होंने अप्रैल 2023 में चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का दामन थामकर राजनीति में कदम रखा था। मढ़ौरा से उनका नामांकन सुर्खियों में था, क्योंकि उनके नामांकन के दौरान समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी थी।

मढ़ौरा सीट पर अब समीकरण

सीमा सिंह के नामांकन रद्द होने को एनडीए (NDA) के लिए एक झटका माना जा रहा है, क्योंकि वह चिराग पासवान की पार्टी के कोटे से उम्मीदवार थीं। इस सीट पर अब मुख्य मुकाबला राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और जनसुराज जैसे दलों के बीच होने की संभावना है। (वर्तमान में, 2020 के चुनाव परिणामों के अनुसार, राजद के जितेंद्र कुमार राय इस सीट से विधायक हैं)। 

NSIT
Nsmch

छपरा से शशि की रिपोर्ट