LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar election 2025 - खेसारी लाल अभिनेता से बनेंगे नेता! पत्नी चंदा देवी की जगह अब राजद के टिकट पर लडेंगे चुनाव

Bihar election 2025 - राजनीति से दूर भागनेवाले खेसारी लाल यादव अब बिहार चुनाव में राजद के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। खेसारी की पत्नी को लालू यादव ने सिंबल दिया था।

Bihar election 2025 - खेसारी लाल अभिनेता से बनेंगे नेता! पत्

Saran - राजनीति में उतरने से अबतक इनकार कर रहे भोजपुरी के सुपर स्टार खेसारी लालू यादव अब राजद के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। राजद की तरफ से जल्द ही इसको लेकर ऑफिसयली घोषणा की जा सकती है। खेसारी लाल यादव को यह मौका उनकी पत्नी चंदा देवी की जगह दिया गया है। जिन्हें पार्टी ने छपरा सीट से प्रत्याशी घोषित किया था। 

क्यों वापस लिया गया चंदा का टिकट?

बता दें छपरा विधानसभा से राजदने खेसारी लाल यादव कीपत्नी चंदा देवी को टिकट दिया था। हालांकि, अब जानकारी सामने आई है किचंदा देवी का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है। इस कारण उनका टिकट अबटिकट खेसारी लाल यादव को मिल गया है। अब छपरा विधानसभा सीट से राजद के प्रत्याशी खेसारी लाल यादव हो गये हैं।

तेजस्वी के समर्थन में उतरे खेसारी

बता दें कि भोजपुरी गायक और अभिनेता खेसारी लाल यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव को समर्थन दिया है। उन्होंने कहा था- "मैं चाहता हूं कि मेरी पत्नी चुनाव लड़ें, मैं उन्हें 4 दिन से मना रहा हूं। अगर वो मान जाती हैं तो नामांकन दाखिल करेंगे अन्यथा सिर्फ प्रचार करके भइया(तेजस्वी यादव) को जिताने की कोशिश करूंगा।"

किससे होगा खेसारी का मुकाबला?

NDA के सीट बंटवारे में छपरा सीट भारतीय जनता पार्टी के हिस्से में आई है। भाजपा ने इस सीट से छोटी कुमारी को टिकट दिया है। इसका मतलब है कि अब छपरा में मुकाबला, भाजपा की छोटी कुमारी और राजद के खेसारी लाल यादव के बीच होगा। 

NSIT
Nsmch

15 साल से भाजपा का कब्जा

बता दें कि भाजपा छपरा सीट 2010 से लगातार जीत रही है। साल 2020 में बीजेपी के टिकट पर सीएन गुप्ता ने आरजेडी को छह हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। इस बार बीजेपी ने गुप्ता का टिकट काटकर छोटी कुमारी पर भरोसा जताया है। छोटी स्थानीय बीजेपी नेता हैं।