LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

आदर्श आचार संहिता उल्लंघन पर चार शिक्षकों पर कार्रवाई, सभी निलंबित, प्राथमिकी दर्ज

आदर्श आचार संहिता उल्लंघन पर चार शिक्षकों पर कार्रवाई, सभी न

Chhapra - विधानसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों में सारण जिले के चार शिक्षकों पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। जांच में राजनीतिक गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर चारों शिक्षकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही विभागीय कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है।

पहले मामले में चन्द्रमोहन कुमार सिंह, पंचायत शिक्षक, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय धेनुकी, देवरिया, जलालपुर पर आरोप है कि उन्होंने एक विशेष प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की थी। यह कार्य आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन पाया गया। उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जिला शिक्षा पदाधिकारी, सारण ने नियोजन प्राधिकार को निलंबन एवं विभागीय कार्यवाही का निर्देश दिया है।

दूसरे मामले में सुरेंद्र कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक, मध्य विद्यालय रतनपुरा, छपरा सदर, ने एक मीडिया हाउस द्वारा आयोजित “कौन बनेगा मुख्यमंत्री” कार्यक्रम में भाग लिया था। जांच में दोषी पाए जाने पर उन्हें निलंबित कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

तीसरे मामले में प्रियंका कुमारी, विशिष्ट शिक्षक, राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, छपरा, ने भी उक्त कार्यक्रम में भाग लिया था। जांच में उनका आचरण आचार संहिता के विरुद्ध पाया गया, जिसके बाद उन्हें भी निलंबित कर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

NSIT
Nsmch

चौथे मामले में धर्मेन्द्र कुमार सिंह, विशिष्ट शिक्षक, प्राथमिक विद्यालय घोघिया उत्तर टोला, अंचल मशरक सह बीएलओ, राजनीतिक पार्टी की जनसभा में भाग लेते पाए गए। सहायक निर्वाचन पदाधिकारी-सह-अंचलाधिकारी मशरक के द्वारा वीडियो और फोटो के आधार पर मशरक थाना कांड संख्या 1/2025, दिनांक 20.10.2025 के तहत उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। उन्हें भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया गया है।

जिलाधिकारी, सारण ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि “हर सरकारी कर्मी निष्पक्ष रहें और निष्पक्ष दिखें भी। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।