LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar News : बिहार में फर्जी सिम कार्ड से बदमाशों ने एसपी सहित कई वरीय पदाधिकारियों का बनाया फर्जी प्रोफाइल, सामान बेचने के नाम पर की धोखाधड़ी, चार साइबर अपराधी गिरफ्तार

Bihar News : बिहार में फर्जी सिम कार्ड पर अधिकारियों का फर्जी अकाउंट बनाने का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है... पढ़िए आगे

Bihar News : बिहार में फर्जी सिम कार्ड से बदमाशों ने एसपी सह
फजी सिम घोटाला - फोटो : SHASHI

CHAPRA : यदि आप भी कहीं से सिम कार्ड खरीद रहे हैं और अपने अंगुठे का निशान दे रहे हैं तो सतर्क हो जाइए। कहीं एक ही समय में आपके नाम पर भी दो सिम कार्ड एक्टिव न हो जाए और आपके नाम पर एक्टिव हुए दूसरे सिम कार्ड से कोई साइबर ठगी की घटना को अंजाम दे सकता है। मंगलवार को सारण पुलिस ने फर्जी सिम कार्ड एक्टिव करके सारण पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों के नाम पर फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर ठगी करने वाले ऐसे ही एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बिहार सहित अन्य राज्यों से चार साइबर अपराधियों को 124 सिम कार्ड के साथ गिरफ्तार किया है। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए एएसपी राम पूकार सिंह ने बताया कि पिछले एक साल से वरीय पदाधिकारियों का फर्जी प्रोफाइल बनाकर आम लोगों से पुराना सामान बेचने के नाम पर रूपये की धोखाधड़ी की जा रही थी। जिस संबंध में साइबर थाना कांड संख्या 245/24 अंकित कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया था। तकनीकी अनुसंधान के क्रम में प्राप्त आसूचना के आधार पर दिनांक 17 सितम्बर 2025 को भागलपुर से दो अभियुक्त हर्ष राज पिता जय प्रकाश मंडल निवासी अभिया बाजार थाना गोपालपुर जिला भागलपुर एवं प्रियांशु राज पिता गया प्रसाद निवासी अठगामा थाना घोघा जिला भागलपुर को गिरफ्तार किया गया। 

दोनों गिरफ्तार अभियुक्तो ने पुछताछ के दौरान बताया कि ये लोग गांव में घुम घुम कर सिम कार्ड बेचते थे। जिसको सिम कार्ड देते थे। उसके उसी आधार तथा पहचान पर दूसरा सिम कार्ड भी धोखाधड़ी से एक्टिव कर देते थे। तत्पश्चात धोखाधड़ी से एक्टिव की गई सिम को राजस्थान में ले जाकर साइबर अपराधियों के हाथों बेच देते थे। उसी सिम कार्ड का प्रयोग राजस्थान के अलवर जिले के साइबर अपराधियों द्वारा वरीय पदाधिकारियों के फर्जी फेसबुक आईडी बनाने में प्रयोग में लाया गया था। 

गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने राजस्थान के अलवर जिले से फर्जी सिम खरीदने एवं वरीय पदाधिकारियों का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर ठगी करने वाले दो अभियुक्तों मुन्फेद खान पिता बुद्धि खान निवासी ओडेला थाना रामगढ़ जिला अलवर राजस्थान एवं अजहरुद्दीन खान पिता मम्मन खान निवासी बड़ी पोखर थाना रामगढ़ जिला अलवर राजस्थान को गिरफ्तार किया एवं गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 4 मोबाइल एवं 124 सिम कार्ड बरामद किए हैं।

NSIT
Nsmch

छपरा से शशि सिंह की रिपोर्ट