LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

छपरा में मानवता शर्मसार: 7 वर्षीय मासूम के साथ कुकर्म, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी

सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र में एक 7 वर्षीय मासूम के साथ अप्राकृतिक यौनाचार की बेहद घिनौनी वारदात सामने आई है।आरोपी युवक वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया है।मामले की संवेदनशीलता को देखते हुएआरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है

minor boy assault case in chapra police investigation
बिहार के छपरा से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर- फोटो : Reporter

बिहार के सारण जिले से एक रूह कंपा देने वाली बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां दाउदपुर थाना क्षेत्र में एक 7 वर्षीय अबोध बालक के साथ अप्राकृतिक यौनाचार (Kudosh) किया गया है। घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है, जब भोला ढाला अंडरपास के समीप झाड़ियों में इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया। इस घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन तुरंत एक्शन मोड में आ गया है।

बहला-फुसलाकर बाइक से ले गया आरोपी, सुनसान झाड़ियों में दिया वारदात को अंजाम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित मासूम बच्चा अपने घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान गांव का ही एक 40 वर्षीय शादीशुदा व्यक्ति (धनु महतो) वहां पहुंचा और बच्चे को बहला-फुसलाकर अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया। आरोपी मासूम को घर से करीब 2 किलोमीटर दूर एक सुनसान रेलवे अंडरपास के पास बनी झाड़ियों में ले गया। वहां उसने बच्चे की बेबसी का फायदा उठाते हुए इस कुकर्म को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी ने बच्चे को वापस लाकर उसके घर के नजदीक छोड़ दिया और खुद मौके से फरार होने की फिराक में लग गया।

परिजनों ने लहूलुहान हालत में देखा मासूम, पूछताछ के दौरान चकमा देकर भागा आरोपी

NSIT
Nsmch

इधर, काफी देर से बच्चे को ढूंढ रहे परिजनों ने जब मासूम को बदहवास और लहूलुहान हालत में रोते-बिलखते देखा, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसी बीच ग्रामीणों ने परिजनों को बताया कि आरोपी युवक ही बच्चे को अपने साथ बाइक पर ले गया था। घटना के करीब 2 घंटे बाद जब आरोपी अपने घर पहुंचा, तो परिजनों और ग्रामीणों ने उससे कड़ाई से पूछताछ की। खुद को घिरता देख आरोपी बगल में जाने का बहाना बनाकर मौके से चकमा देकर फरार हो गया। इसके तुरंत बाद परिजनों ने दाउदपुर पुलिस को मामले की लिखित सूचना दी।

सदर अस्पताल में इलाज जारी, साक्ष्य जुटाने में जुटी FSL की टीम

पीड़ित बच्चे को तत्काल इलाज और मेडिकल जांच के लिए जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल, छपरा में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में मासूम का इलाज चल रहा है, जहां उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। वहीं, पुलिसिया कार्रवाई को वैज्ञानिक गति देने के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी तुरंत मौके पर बुलाया गया। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से मुआयना किया है और आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत जुटाने के लिए कई वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए हैं।

घटनास्थल सील, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो थानों की पुलिस कर रही छापेमारी

इस जघन्य अपराध को लेकर सारण पुलिस बेहद सख्त रुख अपना रही है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए घटनास्थल को पूरी तरह सील कर दिया गया है। वर्तमान में एकमा और दाउदपुर दोनों थानों की पुलिस संयुक्त रूप से टीम बनाकर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। स्थानीय पुलिस प्रशासन का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जल्द ही उसे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।