LATEST NEWS

  • Vijay Sinha
  • विजय सिन्हा का विपक्ष पर तीखा हमला ‘नायक बनने चले थे, जनता ने खलनायक बनने लायक भी नहीं

  • नवरात्रि पर मां चामुंडा के दरबार में पहुंचे मुजफ्फरपुर SSP, बोले- भक्तों को नहीं होनी चाहिए परेशानी, पुलिस की आंखो से बचना होगा मुश्कील
  • नवरात्रि पर मां चामुंडा के दरबार में पहुंचे मुजफ्फरपुर SSP, बोले- भक्तों को नहीं होनी चाहिए परेशानी, पुलिस

  • Patna High Court: बिहार में टेंडर घोटाले पर हाईकोर्ट ने सुनया खरी खरी, ‘मोहरा’ कौन, पर्दे के पीछे का किंगपिन कौन? ED-SVU की जांच पर उठाए ये सवाल
  • Patna High Court: बिहार में टेंडर घोटाले पर हाईकोर्ट ने सुनया खरी खरी, ‘मोहरा’ कौन, पर्दे के पीछे

  • Railway Recruitment 2026 : रेलवे में स्टेशन मास्टर बनने का सपना देखने वालों को झटका, भर्ती परीक्षा का पैटर्न बदला
  • Railway Recruitment 2026 : रेलवे में स्टेशन मास्टर बनने का सपना देखने वालों को झटका, भर्ती परीक्षा का

  • Bihar Police
  • Bihar Police:बिहार में पुलिसिंग का डिजिटल स्ट्राइक, अब नक्शे पर दिखेगी हर थाने की सीमा, वारदात के बाद

Bihar News : सारण में कार्यपालक सहायकों ने बाढ़ पीड़ितों के लिए खोला दिल, वेतन सात महीने से बंद, लेकिन चंदा जुटाकर राहत सामग्री का किया वितरण

Bihar News : सारण जिले में खुद गंभीर आर्थिक तंगी और वेतन संकट से जूझ रहे कार्यपालक सहायकों ने अपनी जेब से पैसे जोड़कर बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाई है....पढ़िए आगे

Bihar News : सारण में कार्यपालक सहायकों ने बाढ़ पीड़ितों के लि
कार्यपालक सहायकों ने खोला दिल - फोटो : DHARMENDRA

CHAPRA : खुद आर्थिक तंगी झेल रहे कार्यपालक सहायकों ने आपसी सहयोग से राशि जुटाने के बाद बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाई। सारण में उनकी इस पहल ने वेतन संकट के बीच मानवीय संवेदना की एक अलग तस्वीर पेश की है। बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ की सारण जिला इकाई के जिलाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष नीलेश कुमार के नेतृत्व में परसा प्रखंड के मुजौना मुसहर टोली, महादलित बस्ती और मुजौना बाजार के समीप स्थित दलित बस्ती में राहत सामग्री का वितरण किया गया है।

राहत सामग्री का वितरण 

प्रदेश अध्यक्ष नीलेश कुमार ने बताया कि इस अभियान के दौरान करीब एक हजार फूड पैकेट के साथ जरूरत की कई सामग्रियां बांटी गईं। राहत सामग्री में सेनेटरी नैपकिन, दूध के पैकेट, बिस्कुट, भुंजा, इलेक्ट्रॉल पाउडर और सेवलॉन समेत अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल थीं। उद्देश्य था कि बाढ़ की मार झेल रहे जरूरतमंद परिवारों को संकट की घड़ी में कुछ राहत मिल सके। 

Diarch GO

खुद पर वेतन का संकट

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए इन कार्यपालक सहायकों की पहल सराहनीय है, लेकिन उनका अपना वेतन संकट भी गंभीर सवाल खड़ा करता है। दूसरों को राहत देने वाले कर्मी खुद महीनों से भुगतान की प्रतीक्षा कर रहे हैं। राहत अभियान ने जहां सहयोग और संवेदना का संदेश दिया, वहीं लंबित वेतन के भुगतान की जरूरत को भी रेखांकित किया। 

दूसरों के दर्द पर भारी नहीं पड़ा अपना संकट

संघ के जिलाध्यक्ष नागमणि प्रसाद ने बताया कि आवास विभाग और मनरेगा में कार्यरत कार्यपालक सहायकों का सात महीने से वेतन लंबित है। वहीं, पीआरडी और सामाजिक सुरक्षा विभाग समेत अन्य विभागों के कार्यपालक सहायकों को भी तीन महीने से भुगतान नहीं मिला है। वेतन के अभाव में कार्यपालक सहायक के सामने घरेलू खर्च और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने की चुनौती है। ऐसे में राहत सामग्री के लिए राशि जुटाना आसान नहीं था। फिर भी कर्मियों ने अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग किया और जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने का प्रयास किया। उनका यह कदम बताता है कि आर्थिक परेशानी के बीच भी सामाजिक जिम्मेदारी का भाव कायम रह सकता है। राहत वितरण के दौरान रितेश कुमार, सोनू कुमार, नीरज कुमार, अमिताभ कुमार, सुशील कुमार शर्मा और गणेश कुमार समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

NSIT
Nsmch

धर्मेंद्र रस्तोगी की रिपोर्ट