LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar News: मृत घड़ियाल के बच्चे का हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार, नहर किनारे घड़ियाल का मिला शव

Bihar News:ग्रामीणों ने एक मृत घड़ियाल के बच्चे का हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया।

Bihar News: मृत घड़ियाल के बच्चे का हिंदू रीति-रिवाज से अंति
मृत घड़ियाल के बच्चे का हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार- फोटो : reporter

Bihar News:सारण जिले में एक अनोखी घटना ने सभी को चौंका दिया है। नगर प्रखंड के अरवा गांव में ग्रामीणों ने एक मृत घड़ियाल के बच्चे का हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया।

दरअसल, यह घड़ियाल का बच्चा सबसे पहले जलालपुर प्रखंड के जीएस बंगरा गांव की नहर में जीवित देखा गया था। वहां सैकड़ों की भीड़ इसे देखने उमड़ पड़ी थी। लेकिन वन विभाग की टीम समय पर मौके पर नहीं पहुंच सकी। इसी बीच शरारती बच्चों ने बांस और ईंट से हमला कर घड़ियाल को घायल कर दिया।

Diarch GO

मंगलवार को वन विभाग की टीम ने नहर और आसपास सर्च ऑपरेशन चलाया। शाम को अरवा गांव के पास नहर किनारे घड़ियाल का शव मिला। स्थानीय ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला और श्रद्धा के साथ उसका अंतिम संस्कार किया।

मृत घड़ियाल की लंबाई करीब 5 फीट और वजन लगभग 15–18 किलो था। ग्रामीणों का मानना है कि यह घड़ियाल नेपाल के भैसा लोटन क्षेत्र से नहर के पानी के साथ यहां आ पहुंचा होगा।

NSIT
Nsmch

वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और लोगों से अपील की है कि संरक्षित जीवों को किसी भी हाल में नुकसान न पहुंचाएं। अधिकारियों ने कहा कि यह घटना साफ दर्शाती है कि ग्रामीण इलाकों में वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता की कमी है।

ग्रामीणों ने हिंदू रीति-रिवाज से किया अंतिम संस्कार, 2 दिन पहले जिंदा दिखा था

रिपोर्ट- शशिभूषण सिंह