LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar News: बिहार में दो बहनों का घर में घुसकर अपराधियों ने रेता गला, एक की मौत, दूसरी की हालत गंभीर, मचा कोहराम

Bihar News: बिहार के छपरा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां घर में घुसकर अपराधियों ने दो बहनों की गला रेतकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतका शादीशुदा थी और अपनी बहन के साथ अपने ससुराल में सो रही थी। मृतका का 11 माह का बच्चा भी है..

Bihar News: बिहार में दो बहनों का घर में घुसकर अपराधियों ने

Bihar News: बिहार के सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र में एक बड़ी घटना सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि घर में सो रही दो बहनों पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। एक बहन की मौत मौके पर हो गई जबकि छोटी बहन का इलाज चल रहा है। उसी ने ही इस घटना की सूचना घर के बाहर बरामदे में सो रहे परिवार वालों को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची अमनौर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए जख्मी युवती को गंभीर स्थिति में अमनौर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल भेजा गया।

दो बहनों का रेता गला

मृत महिला स्थानीय थाना क्षेत्र के पकड़ीडीह गांव निवासी धनंजय कुमार गुप्ता की 22 वर्षीय पत्नी रूबी देवी बताई गई है। वही गंभीर रूप से घायल उसकी छोटी बहन छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत ब्रह्मपुर मोहल्ला निवासी टुनटुन साह की 19 वर्षीय पुत्री निशा कुमारी बताई गई है जो कि फिलहाल जिंदगी और मौत से जूझ रही है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है। 

Diarch GO

मौके पर पहुंची पुलिस

वहीं घटना की सूचना मिलने के साथ ही अमनौर थाना अध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और उनकी सूचना के बाद डीएसपी भी मौका-ए-वारदात पर पहुंचे और मामले की बारीकी से छानबीन की गई। जांच के क्रम में एफएल टीम को ही बुलाया गया है। जिसके द्वारा घटनास्थल से सैंपल कलेक्ट किया गया है। इस मामले में पूछे जाने पर अमनौर थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की बारीकी से जांच की जा रही है। इस घटना का शीध्र ही उद्भेदन किया जाएगा। फिलहाल जांच जारी है। 

ससुराल में बहन के साथ सो रही थी मृतका

बताया जा रहा है कि शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत ब्रह्मपुर मोहल्ला निवासी टुनटुन साह की पुत्री रूबी की शादी अमनौर थाना क्षेत्र के पकड़ीडीह गांव निवासी धनंजय कुमार गुप्ता के साथ हुई थी। शादी के बाद उन्हें 11 महीने का एक पुत्र भी है। धनंजय बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी पत्नी रूबी रक्षाबंधन में अपने मायके आई थी, जहां अपनी छोटी बहन निशा को साथ लेकर बच्चे की देखभाल के लिए अपने ससुराल गई थी। जहां, दोनों बहने अपने घर के कमरे में सोई थी और उनके सास ससुर घर के बरामदे में सोए हुए थे। उसी क्रम में रात में बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है। इस घटना की जानकारी उनके परिवार वालों को तब लगी जब निशा देर रात घर के बरामदे में जाकर इस घटना की सूचना परिवार वालों को दी।

NSIT
Nsmch

छपरा से संजय भारद्वाज की रिपोर्ट