LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar News : सारण को सीएम नीतीश देंगे 500 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, इस दिन होगा दौरा, तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा

Bihar News : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सारण जिले को 500 करोड़ के विकास योजनाओं की सौगात देंगे. इसके लिए डीएम ने तैयारियों का जायजा लिया......पढ़िए आगे

Bihar News : सारण को सीएम नीतीश देंगे 500 करोड़ की विकास योजन
सारण को विकास की सौगात - फोटो : SANJAY BHARDWAJ

CHAPRA : सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर छपरा को 500 करोड़ से अधिक की योजनाओं का सौगात दे सकते हैं. सारण में मुख्यमंत्री के आगमन की चर्चा तेज हो गई है. प्रशासनिक हलकों में युद्ध स्तर पर तैयारी तेज हो गई है. कार्यक्रम स्थल का दौरा शुरू हो गया है. मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर जिले के सभी कार्यालय से विकास योजनाओं की सूची मांगे जाने लगी है. इनमें वैसी योजनाएं हैं जिनका निर्माण हो चुका है या फिर जिनका शिलान्यास होना है. या फिर  जिनका जीर्णोद्धार होना है. मुख्यमंत्री का संभावित कार्यक्रम 4 सितंबर बताया जा रहा है. वैसे इसकी औपचारिक घोषणा अभी तक किसी अधिकारी ने नहीं की है. 

जिलाधिकारी ने संभावित कार्यक्रम स्थल का किया दौरा 

 जिलाधिकारी अमन समीर अपने पूरे लाव लश्कर के साथ सुबह में छपरा जंक्शन के उत्तर में स्थित बिंदतोलिया में चल रहे कई योजनाओं का निरीक्षण करने पहुंचे. यहां उन्होंने योजनाओं की अद्यतन स्थिति को जाना. यहां 40_60 फीट चौड़ी सड़क बन रही है. कई नए कार्यालय बना रहे हैं. यहीं पर डीआरसीसी भी है. डच मकबरा यहीं से कुछ दूरी पर है. इसी तरह मढ़ौरा अनुमंडल में स्वीकृत का योजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी और वहां के भी कार्यक्रम स्थल की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे. उनके साथ तीनों अनुमंडल के एसडीओ और जिले के लगभग सभी पदाधिकारी थे. 

Diarch GO

नगर निगम की 90 योजनाओं का भी हो सकता है शिलान्यास 

मुख्यमंत्री के इसी कार्यक्रम में छपरा नगर निगम की 90 योजनाओं का शिलान्यास हो सकता है. इसे लेकर नगर निगम के कार्यपालक अभियंता रविकांत और सहायक अभियंता तैयारी करते दिखे. बताया गया कि निगम क्षेत्र की 90 योजनाओं की तकनीकी और प्रशासनिक स्वीकृति के अलावा अन्य सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं ऐसे में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में यह सभी योजनाएं भी शामिल हो सकती है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन योजनाओं में सड़क, नाला, सौंदर्यीकरण , जीर्णोद्धार आदि योजनाएं शामिल हो सकते हैं.

इन विभागों से भी ले लिया जा रहा है योजना 

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विभागों की चयनित हुई, पूरी हुई योजनाओं की लिस्ट ली जा रही है इनमें पंचायती राज विभाग, समेकित बाल विकास योजना, नगर विकासविभाग, कल्याणविभाग, योजना एवं विकास, डीआरडीए, कला संस्कृति, भवन निर्माण, शिक्षा विभाग, रोड कंस्ट्रक्शन डिपार्मेंट, ग्रामीण कार्यविभाग, सामाजिक सुरक्षा और आधा दर्जन विभाग शामिल है.

NSIT
Nsmch

संजय भारद्वाज की रिपोर्ट