LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

Bihar News : CM नीतीश ने बी०एस०एफ० के सब इंस्पेक्टर शहीद मोहम्मद इफ्तियाज को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को सौंपा 50 लाख रुपये का चेक

Bihar News : CM नीतीश ने बी०एस०एफ० के सब इंस्पेक्टर शहीद मोह

CHAPRA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सारण जिला के गरखा प्रखंड के नारायणपुर गांव पहुंचकर बी०एस०एफ० के सब इंस्पेक्टर शहीद मोहम्मद इम्तियाज के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शहीद मोहम्मद इम्तियाज के पुत्र मोहम्मद इमरान रजा, मोहम्मद इमदाद रजा एवं अन्य परिजनों से बात कर उन्हें सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की तरफ से शहीद मोहम्मद इम्तियाज के परिजनों को 50 लाख रुपये की सम्मान राशि का चेक सौंपा। 

साथ ही मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य सरकार की तरफ से शहीद मोहम्मद इम्तियाज के पुत्र को योग्यतानुसार सरकारी नौकरी दी जायेगी। शहीद मोहम्मद इम्तियाज के नाम पर चिंतामनगंज पुल से रहमपुर बाजार तक दो किलोमीटर तक ग्रामीण पथ का नामकरण किया जायेगा। जलाल-बसंत पंचायत में गाँव के प्रवेश स्थल पर शहीद द्वार का निर्माण कराया जायेगा। नारायणपुर गाँव में एक नये स्वास्थ्य उप केन्द्र का निर्माण किया जायेगा। शहीद मोहम्मद इम्तियाज के नाम पर एक स्मारक का भी निर्माण किया जायेगा।

Goal 2026

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान, विज्ञान, प्रौवैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुमित कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, सारण प्रमण्डल के आयुक्त  गोपाल मीणा, सारण प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक नीलेश कुमार, सारण जिला के जिलाधिकारी अमन समीर, पुलिस अधीक्षक डॉ० कुमार आशीष सहित अन्य वरीय अधिकारीगण, शहीद मोहम्मद इम्तियाज के भाई मोहम्मद मुस्तफा, मोहम्मद असलम तथा पुत्र मोहम्मद इमरान रजा, मोहम्मद इमदाद रजा सहित उनके परिजन एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

छपरा से शशि की रिपोर्ट