LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Vidhansabha Chunav 2025 : सारण में सीएम नीतीश ने चुनावी सभा को किया संबोधित, लोगों को दिलाई नब्बे के दशक की याद

Bihar Vidhansabha Chunav 2025 : सारण में सीएम नीतीश ने चुनाव

CHAPRA : सारण जिले के मांझी प्रखंड के नरपलिया खेल मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू प्रत्याशी रणधीर सिंह के पक्ष मे एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने अपनी सरकार के विकास कार्यों का विस्तार से उल्लेख करते हुए जनता से पुनः समर्थन की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बिहार विकास की राह पर अग्रसर है और यह सब जनता के सहयोग से संभव हुआ है। 

उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और पानी की सुविधाओं में हुए व्यापक सुधारों का उल्लेख करते हुए कहा कि अब बिहार पहले जैसा नहीं रहा। नीतीश कुमार ने जनता को 1990 के दशक की स्थिति याद दिलाई जब शाम होते ही लोग घरों में बंद हो जाते थे और भय का माहौल था। उन्होंने कहा कि उस दौर में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब थी, लेकिन उनकी सरकार ने राज्य में शांति, सुरक्षा और विकास का वातावरण बनाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज गांव-गांव में सड़कें बनी हैं, हर घर तक बिजली और नल का जल पहुंच चुका है। शिक्षा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय सुधार हुए हैं और लड़कियों की पढ़ाई पर विशेष जोर दिया गया है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे राज्य के निरंतर विकास के लिए एनडीए सरकार को फिर से मजबूत करें। 

नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि उनकी प्राथमिकता बिहार को आत्मनिर्भर और विकसित राज्य बनाना है ताकि युवाओं को रोजगार के लिए बाहर न जाना पड़े। 

NSIT
Nsmch

छपरा से शशि की रिपोर्ट