LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

chhapra Sex Racket: देर रात बिहार में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा,होटल में छापेमारी में कई युवक युवतियां आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गए..

छपरा के राजपूत होटल में पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए चार पुरुष और छह महिलाओं को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया, साथ ही होटल को सील कर दिया गया है।

 chhapra Sex Racket: देर रात बिहार में सेक्स रैकेट का बड़ा ख
chapra- फोटो : freepik

chhapra Sex Racket Raid: छपरा के भगवान बाजार थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए राजपूत होटल से चार पुरुष और छह महिलाओं को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है। इस घटना ने शहर में सेक्स रैकेट के बढ़ते कारोबार को उजागर किया है। पुलिस ने होटल में चल रहे अनैतिक धंधे पर कड़ी कार्रवाई करते हुए होटल को सील कर दिया और अनैतिक व्यापार रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

गुप्त सूचना पर कार्रवाई

भगवान बाजार थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि राजपूत होटल के संचालक सुनील कुमार साह अपने होटल में अनैतिक देह व्यापार चला रहे हैं। इस सूचना पर वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने एक विशेष टीम का गठन कर होटल पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान होटल के कमरों से चार पुरुष और छह महिलाओं को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। गिरफ्तार पुरुषों में समीर अली, इलियास, रोशन कुमार और विशाल कुमार शामिल हैं। इसके साथ ही, होटल कर्मचारी तरुण देवनाथ को भी गिरफ्तार किया गया है।

छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक सामग्री की बरामदगी

पुलिस ने होटल के कमरों से कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है, जो इस अनैतिक धंधे की पुष्टि करती है। छापेमारी दल में भगवान बाजार थानाध्यक्ष सुभाष कुमार के साथ अन्य पुलिस अधिकारी भी शामिल थे। पुलिस ने होटल को सील कर दिया है और गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

यह पहली बार नहीं है जब छपरा में इस तरह के सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ हो। इससे पहले भी भगवान बाजार थाना क्षेत्र में और अन्य इलाकों में रेस्टोरेंट और गेस्ट हाउस में पुलिस द्वारा छापेमारी कर अनैतिक देह व्यापार का खुलासा किया जा चुका है।

NSIT
Nsmch

16 जनवरी 2025 को नेवाजी टोला चौक स्थित खाना जंक्शन रेस्टोरेंट में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया गया था।

25 जनवरी 2025 को फौजी होटल में तीन महिलाओं और पुरुषों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया गया था।

सात सितंबर 2024 को जनता बाजार थाना क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ था।

11 मई 2024 को कृष्णा गेस्ट हाउस से एक दर्जन से अधिक युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया गया था।

18 अगस्त 2024 को सामंत विवाह भवन सह रेस्टोरेंट में पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया था।

पुलिस की कड़ी कार्रवाई

इस घटना से स्पष्ट होता है कि छपरा और आस-पास के इलाकों में देह व्यापार का कारोबार फैलता जा रहा है। पुलिस द्वारा की जा रही छापेमारी और कार्रवाई इस बात का संकेत है कि प्रशासन इस पर कठोर कदम उठा रहा है। होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को अब और भी सतर्क रहना होगा, क्योंकि पुलिस की नजर इन पर है।