LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Woman Teacher-TTE Controversy - टीटीई को धमकानेवाली बवाली बीपीएससी शिक्षिका की बढ़ी मुश्किलें, मामले में एफआईआर दर्ज, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

Woman Teacher-TTE Controversy - टिकट मांगने पर टीटीई को धमकानेवाली बीपीएससी शिक्षिका की मुश्किलें बढ़ गई है। मामले में टीटीई की शिकायत पर केस दिया गया है।

Woman Teacher-TTE Controversy - टीटीई को धमकानेवाली बवाली बी

Chhapra  - टिकट मांगने पर टीटीई को धमकानेवाली बीपीएससी शिक्षिका खुशबू मिश्रा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। टीटीई की शिकायत पर अब आरपीएफ ने प्राथमिकी दर्ज की है। जिसके  बाद माना जा रहा है कि महिला शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई हो सकती  है। 

बता दें कि टिकट मांगने पर टीटीई से उलझने, देवरिया स्टेशन पर पिता और परिवार के लोगों के हंगामा करने, टीटीई से दुर्व्यहार करने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में दर्ज केस में आरपीएफ ने महिला और उसके पिता को पूछताछ के लिए बुलाया है। 

Diarch GO

इससे पहले घटना के दिन बेटिकट एसी कोच में यात्रा के लिए 990 रुपये का चालान वसूलकर टीचर को छोड़ दिया गया था, जिस पर टीटीई एसोसिएशन ने गंभीर सवाल उठाए थे।

क्या है पूरा मामला

4 अक्टूबर को रांची से ट्रेन नंबर 18629 गोरखपुर जा रही थी। ट्रेन के एसी कोच में TTE प्रकाश कुमार की ड्यूटी थी। सीवान में एसी कोच में एक महिला शिक्षक चढ़ गई और अंदर जाकर बैठ गई। टीटीई ने जब टिकट मांगा तो वह टीटीई से ही उलझने लगी। महिला शिक्षक ने टीटीई से ना सिर्फ बहस की, बल्कि उसे धमकी भी दी। इसके बाद टीटीई ने आरपीएफ देवरिया को घटना की जानकारी दी।

NSIT
Nsmch

इस दौरान शिक्षिका खूशबू मिश्रा ने ट्रेन से ही फोन करके परिजनों को स्टेशन पर बुला लिया। ट्रेन देवरिया पहुंचने के बाद टीचर, उसके पिता और परिजनों ने पुलिस की मौजूदगी में स्टेशन पर खूब बवाल काटा। टीचर ने टीटीई को सिर काट लेने की भी धमकी दी।

इस मामले में टीटीई प्रकाश कुमार ने आरपीएफ को केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। तहरीर के आधार पर आरपीएफ ने शुक्रवार को अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। आरपीएफ के इंस्पेक्टर आस मोहम्मद ने बताया कि फिलहाल किसी को नामजद नहीं किया गया है। 

इंस्पेक्टर आस ने बताया कि महिला और उसके पिता को बयान के लिए शुक्रवार को बुलाया गया था, लेकिन वो नहीं आए हैं। जल्द ही उनका बयान दर्ज कर उनको नामजद किया जाएगा।

शिक्षा विभाग भी कर सकता है कार्रवाई

वहीं शिक्षिका पर शिक्षा विभाग के द्वारा भी कार्रवाई की उम्मीद है। हालांकि बीईओ ने कहा कि अभी उनके संज्ञान में यह मामला नहीं आया है। अगर संज्ञान में आया तो इस पर कार्रवाई की जाएगी। 

सिवान की रहनेवीली हैं खूशबू

खुशबू सरकारी शिक्षक हैं और मूल रूप से बिहार के सीवान जिले की ही रहने वाली हैं। सीवान के मैरवा इलाके से उनका परिवार देवरिया जाकर बसा है। सूत्रों के मुताबिक डेढ़ महीने पहले सारण जिले में एकमा इलाके के भोदसा हाई स्कूल में उनकी पोस्टिंग हुई थी। उन्हें अंतर जिला ट्रांसफर में सीवान जिला मिल गया है।