LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

khesari lal yadav: खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह पर कसा तंज! कहा- 'पत्नी बिस्तर पर है तो बीवी है, मार्केट में है तो बहन की तरह...'

khesari lal yadav: बिहार चुनाव में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह और निरहुआ पर पलटवार किया। कहा, "मैं घर तोड़ने नहीं, बिहार सुधारने आया हूं" — पढ़िए पूरा बयान।

 khesari lal yadav
खेसारी लाल यादव का पलटवार- फोटो : social media

 khesari lal yadav: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इस समय पर्दे से ज्यादा राजनीति की वजह से सुर्खियों में हैं। उन्होंने आरजेडी के टिकट पर छपरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है और लगातार प्रचार में जुटे हैं। उनके रोड शो और जनसभाओं में भारी भीड़ उमड़ रही है, जिससे यह सीट राजनीतिक और फिल्मी दोनों मायनों में चर्चा का केंद्र बन गई है।

पवन सिंह पर करारा जवाब

हाल ही में गायक और अभिनेता पवन सिंह ने खेसारी लाल पर व्यक्तिगत टिप्पणी की थी। इस पर खेसारी ने तीखा पलटवार करते हुए कहा कि वे महिलाओं की गरिमा का हमेशा सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा ,“जब पत्नी घर में होती है तो वह बीवी है, लेकिन जब कोई महिला बाहर निकलती है तो वह मेरी बहन की तरह है और उसकी सुरक्षा करना मेरा कर्तव्य है।” खेसारी ने यह भी कहा कि वे राजनीति में किसी से दुश्मनी नहीं रखते, बल्कि लोगों की सोच और व्यवस्था बदलने के लिए मैदान में उतरे हैं।

निरहुआ के बयान पर खेसारी का पलटवार

दिनेश लाल यादव निरहुआ के हालिया बयान — “बिहार को सुधारना है तो घर तोड़ना पड़ेगा” — पर खेसारी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वे किसी तरह की निजी राजनीति नहीं कर रहे। “मैं अपना घर तोड़ने नहीं, बल्कि बिहार को सुधारने आया हूँ। मैं बेरोजगारी, शिक्षा और विकास जैसे मुद्दों पर काम करना चाहता हूं,” उन्होंने कहा।

सनातन धर्म विवाद पर प्रतिक्रिया

निरहुआ द्वारा उन्हें ‘सनातन विरोधी’ कहे जाने पर खेसारी लाल यादव ने कहा कि ऐसे आरोपों से उन्हें फर्क नहीं पड़ता। “मैं धर्म की राजनीति नहीं करता। मेरा मकसद है कि बिहार के युवाओं को रोजगार और शिक्षा मिले,” उन्होंने कहा।

NSIT
Nsmch

छपरा सीट पर स्टारों की सियासी जंग

छपरा विधानसभा सीट इस बार सिनेमा और राजनीति का संगम बन चुकी है। एक ओर आरजेडी से खेसारी लाल यादव हैं, तो दूसरी ओर विरोधी खेमे से भी चर्चित चेहरे मैदान में हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री के दो बड़े सितारों के आमने-सामने आने से यह सीट राज्य की सबसे हाईप्रोफाइल सीटों में गिनी जा रही है।