LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar election 2025 - खेसारी लाल यादव की चुनावी सभा में पिता की जेब पर पॉकेटमारों ने किया हाथ साफ, गायब किए इतने रुपए

Bihar election 2025 - खेसारी लाल यादव के जनसभा में शामिल हुए उनके पिता को पॉकेटमारों ने सेल्फी लेने के दौरान लूट लिया।

Bihar election 2025 - खेसारी लाल यादव की चुनावी सभा में पिता

Chhapra - छपरा विधानसभा सीट से पहली बार राजद के टिकट पर चुनाव लड़ रहे भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव को लोगों का पूरा समर्थन मिल रहा  है। वहीं खेसारी यादव भी नीतीश सरकार को घेरने में लगे हैं। उनकी चुनावी जनसभाओँ में हजारों की संख्या में लोग  पहुंच रहे हैं. वहीं खेसारी के इस चुनावी अभियान में परिवार का भी पूरा समर्थन मिल रहा है। 

उनके पिता भी लगातार प्रचार कर रहे हैं। वो भी कई रैलियों में पहुंचते हैं और समर्थकों से वोट मांग रहे हैं। लेकिन इस  बार रैली में उन्हें जेबकतरों की हाथ की  सफाई का शिकार होना पड़ा। बदमाशों ने उनका पॉकेट मार लिया। जब उन्हें यह एहसास हुआ,   तब  तक बदमाश वहां से जा चुके थे। 

सेल्फी के बहाने मारा पॉकेट
 रैली के बीच में मौजूद कुछ समर्थकों ने खेसारी के पिता के साथ सेल्फी लेने के बहाने उनके पॉकेट से पैसे चुरा लिए। रैली खत्म होने के बाद जब खेसारी के पिता को इसका एहसास हुआ तो वो काफी दुखी हुए। उन्होंने स्थानीय बोली में अफसोस जताते हुए कहा कि ये काम किसी अपने इलाके के ही लोगों ने किया होगा. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

पांच हजार रुपए का लगा चूना
 सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में खेसारी लाल यादव के पिता मंगरू यादव गाड़ीए बैठे अपनी स्थानीय भाषा में कहते दिख रहे हैं। वो कहते हैं, “अरे का कहबअ… फोटो खींचत सारे सन, अउर रुपया भी खींचत बारे सन. कोई जेवारी आदमी होई…” यानी लोग फोटो भी खींच रहे थे और इसी बहाने उनकी जेब भी साफ कर गए।

NSIT
Nsmch

वीडियो में पीछे से कोई व्यक्ति बोलता है, “मेरा भी फोन चोरी हो गया.” इस पर खेसारी के पिता जवाब देते हैं कि मेरा पांच हजार निकाल लिया सब। फिर वो आगे कहते हैं, “उतना पैसा रहा, त दुई-चार दिन चल जाईत… लेकिन सब पहले ही साफ कर देलक। सब लड़का लोग झपास हो गइले