LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News : ‘पहले मेरी पत्नी को बुलाओ, तभी नीचे आऊंगा’, पत्नी के मायके जाने से नाराज पति टावर पर चढ़ा, जिद के आगे झुके ससुरालवाले

Bihar News : सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कैतुका लच्छी पंचायत में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने पारिवारिक कलह के चलते मोबाइल टावर पर चढ़कर अपनी जान जोखिम में डाल दी।

Bihar News : ‘पहले मेरी पत्नी को बुलाओ, तभी नीचे आऊंगा’, पत्
टावर पर चढ़ा पति - फोटो : DHARMENDRA

CHAPRA : सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र अंतर्गत कैतुका लच्छी पंचायत में शुक्रवार को उस समय अफरा- तफरी मच गई, जब पत्नी के मायके चले जाने से आहत एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घंटों चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पत्नी के मौके पर पहुंचने पर ही युवक नीचे उतरा। युवक की पहचान बबन शर्मा के पुत्र मुकेश कुमार के रूप में हुई है। मुकेश टेंट- शामियाना में काम करता है। 

ग्रामीणों ने बताया कि चार माह पूर्व उसने गड़खा प्रखंड जबकि अवतार नगर थाना क्षेत्र के कोठियां नाराव गांव की युवती से दिघवारा प्रखंड अंतर्गत आमी गांव स्थित अंबिका भवानी मंदिर में प्रेम विवाह किया था। चार दिन पहले उसकी पत्नी मायके चली गई थी। मुकेश पत्नी को बुलाने ससुराल गया था, लेकिन वहां तू- तू, मैं- मैं होने के बाद विवाद हो गया। ससुराल वालों ने लड़की की विदाई नहीं की। इससे नाराज मुकेश घर लौटा और सीधे गांव के मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर पर चढ़कर वह बार- बार यही कह रहा था कि "पहले मेरी पत्नी को बुलाओ, तभी नीचे आऊंगा"।  

Diarch GO

घटना की सूचना मिलने पर आसपास के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही अमनौर थाने की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। घंटों तक पुलिस और ग्रामीण युवक को समझाने- बुझाने में जुटे रहे। स्थानीय पंचायत के मुखिया सुनील राय व प्रशासन लगातार लाउडस्पीकर से उसे शांत कर सुरक्षित नीचे आने की अपील करता रहा। लेकिन टावर पर चढ़े युवक किसी की एक ना सुनी। 

हालांकि काफी मशक्कत के बाद जब मुकेश की पत्नी को मौके पर बुलाया गया, तब जाकर वह टावर से नीचे उतरने को राजी हुआ। युवक के सुरक्षित नीचे उतरते ही लोगों ने राहत की सांस ली। घटना को लेकर पूरे इलाके में दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा। पुलिस ने युवक की काउंसलिंग कर परिजनों को सौंप दिया है।

NSIT
Nsmch

धर्मेन्द्र रस्तोगी की रिपोर्ट