LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar Crime News : पंद्रह सौ रूपये के मामूली विवाद में महिला की हत्या, शव छिपाते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी

Bihar Crime News : पंद्रह सौ रूपये के मामूली विवाद में महिला

CHAPRA : जिले के दाऊदपुर थाना क्षेत्र के मैरवा दाऊदपुर गांव में ₹1500 के मामूली लेनदेन के विवाद में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्या के बाद आरोपी जब शव को छिपाने की कोशिश कर रहा था, तभी ग्रामीणों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

₹1500 के लेनदेन पर हुआ था विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका और गिरफ्तार किए गए आरोपी के बीच ₹1500 के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। यह विवाद इतना बढ़ गया कि उसने हिंसक रूप ले लिया और आरोपी ने महिला की हत्या कर दी। 

Diarch GO

आरोपी की पहचान

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मिंटू कुमार सिंह (पिता- दरोगा सिंह, निवासी- गम्हरिया, थाना- जलालपुर, जिला- सारण) के रूप में हुई है। जिससे पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है। 

शव को चौर के पानी में छिपाने की थी कोशिश

हत्या करने के बाद आरोपी मिंटू कुमार सिंह महिला के शव को ठिकाने लगाने की फिराक में था। वह शव को गांव के चौर (जलजमाव वाला क्षेत्र) के पानी में खरपतवार के बीच छिपाने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान, मेला से लौट रहे ग्रामीणों ने उसे संदिग्ध अवस्था में देख लिया और पकड़ लिया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

NSIT
Nsmch

छपरा से शशि की रिपोर्ट