LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar Rail Accident: बिहार चुनाव के बीच टला बड़ा रेल हादसा, नई दिल्ली से दरभंगा आ रही ट्रेन में अचनाक लगी आग, यात्रियों में मची भगदड़

Bihar Rail Accident:

क्लोन स्पेशल ट्रेन
चलती ट्रेन में लगी आग - फोटो : social media

Bihar Rail Accident: बिहार चुनाव के बीच बिहार में बड़ा रेल हादसा होते होते बचा है। जानकारी अनुसार सोमवार की सुबह नई दिल्ली से दरभंगा जा रही क्लोन स्पेशल ट्रेन (02570) के बी-7 एसी थ्री टियर कोच के पहिए में अचानक आग लग गई। यह घटना बिहार के सारण जिले के दाउदपुर रेलवे स्टेशन के पास हुई। गनीमत रही कि रेलकर्मियों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।

चलती ट्रेन के पहिए से उठी आग की लपटें

जानकारी के अनुसार, ट्रेन जैसे ही दाउदपुर स्टेशन के पास पहुंची, बी-7 कोच के पहिए से धुआं और चिंगारी निकलने लगी। मौके पर मौजूद गेटमैन 62 सी गेट पर तैनात कर्मचारी ने तुरंत स्टेशन मास्टर फिरोज खाना को सूचना दी। स्टेशन मास्टर ने बिना देर किए कंट्रोल को रिपोर्ट भेजी और ट्रेन को सुबह 7:42 बजे दाउदपुर स्टेशन पर रोकने का आदेश दिया।

रेलकर्मियों ने बुझाई आग

ट्रेन रुकते ही रेलकर्मियों ने फायर एक्सटिंग्विशर और पानी की मदद से आग पर काबू पा लिया। इस दौरान यात्रियों में हल्की भगदड़ मच गई, लेकिन स्थिति को तुरंत नियंत्रित कर लिया गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और स्थानीय लोगों ने भी राहत कार्य में सहयोग दिया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पूरी तरह बुझा ली गई।

समय रहते बची सैकड़ों यात्रियों की जान

रेलकर्मियों की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। आग पर काबू पाने के बाद ट्रेन के सभी कोचों की तकनीकी जांच की गई। इसके बाद ट्रेन को सुबह 8:10 बजे दरभंगा के लिए रवाना किया गया। स्टेशन पर यात्रियों के लिए पेयजल और सहायता कर्मियों की व्यवस्था की गई थी।

NSIT
Nsmch

 जांच के आदेश

रेल प्रशासन ने बताया कि आग लगने का प्राथमिक कारण ब्रेक बाइंडिंग या तकनीकी घर्षण हो सकता है। पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं और सभी एसी कोचों के तकनीकी हिस्सों की विशेष जांच कराने का निर्देश दिया गया है। रेल अधिकारियों ने कहा कि समय पर मिली सूचना और कर्मचारियों की तत्परता से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। दाउदपुर स्टेशन पर तैनात कर्मियों की सजगता सराहनीय है।