LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar Crime : बीस रूपये के लिए बदमाश ने गोली मारकर की ठेला चालक की हत्या, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bihar Crime : बीस रुपया देने से मना करने पर बदमाश ने ठेला चालक की हत्या कर दी. जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. हालाँकि कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है....पढ़िए आगे

Bihar Crime : बीस रूपये के लिए बदमाश ने गोली मारकर की ठेला च
ठेला चालक की हत्या - फोटो : SHASHI

CHAPRA : जिले में बीती रात को महज 20 रुपए के लिए एक युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में सारण पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए सारण एएसपी राम पूकार सिंह ने बताया कि दिनांक 7 अक्टूबर 2025  को रात्रि लगभग 11 बजे रिविलगंज थाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की थानांतर्गत शमसुद्दीनपुर गांव में एक व्यक्ति द्वारा ठेला चालक से कुछ पैसे की मांग की गई। 

पैसा नहीं देने पर उस व्यक्ति द्वारा गोली मार दी गई। घायल ठेला चालक को तत्काल परिजन उपचार के लिए सदर अस्पताल छपरा ले गए। जहां उपचार के दौरान युवक की मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलने पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर -1, अंचल पुलिस निरीक्षक सदर एंव थानाध्यक्ष रिविलगंज द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया। 

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा अपराधी की शीघ्र गिरफ्तार एवं प्रभावी कार्रवाई हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। प्राप्त निर्देश पर रिविलंगज थाना पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक के परिजनों के फर्द बयान के आधार पर रिविलगंज थाना कांड संख्या 310/25 दर्ज करके कार्रवाई शुरू की गई एवं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की गई।

छापामारी के क्रम में पुलिस ने घटना के आरोपी राजमोहन उर्फ राजा नट को एक देसी कट्टा एवं एक खोखा के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से बरामद देसी कट्टा के संबंध में रिविलगंज थाना में कांड संख्या 311/25 दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई। घटना को अंजाम देने वाले युवक पर पूर्व में भी की आपराधिक मामले दर्ज हैं।

NSIT
Nsmch

छपरा से शशि की रिपोर्ट