LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar Politics : सोनपुर में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, बीजेपी नेता ओम कुमार सिंह ने दिखाई ताकत

Bihar Politics : सोनपुर विधानसभा क्षेत्र में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसमें भाजपा नेता ओमकुमार सिंह ढाई हज़ार कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए.....पढ़िए आगे

Bihar Politics : सोनपुर में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन
ओम कुमार सिंह ने दिखाई ताकत - फोटो : SOCIAL MEDIA

CHAPRA : सोनपुर विधानसभा क्षेत्र में एनडीए की ओर से आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को गंगाजल हाई स्कूल प्रांगण में शक्ति प्रदर्शन का बड़ा मंच बन गया। सम्मेलन में भाजपा नेता ओम कुमार सिंह के नेतृत्व में ढाई हजार से अधिक कार्यकर्ता शामिल हुए, जिससे पूरे परिसर में कार्यकर्ताओं का उत्साह और जोश देखते ही बन रहा था। मंच से संबोधित करते हुए ओम कुमार सिंह ने कहा कि सोनपुर से एनडीए का जो भी उम्मीदवार होगा, वह इस बार रिकॉर्ड मतों से विजय हासिल करेगा। 

उन्होंने जिले के प्रभारी मंत्री सुमित कुमार सिंह के सहयोग से सोनपुर में किए जा रहे विकास कार्यों का विशेष उल्लेख किया। इसमें बाबा हरिहरनाथ मंदिर कॉरिडोर, नगर पंचायत क्षेत्र में चल रही योजनाएँ और क्षेत्रीय विकास से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल थे। ओम कुमार सिंह ने जोर देकर कहा कि भाजपा उनकी मातृ पार्टी है और पार्टी की नीति-नियमों के प्रति उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया है। 

कार्यकर्ता सम्मेलन में जिस तरह ओम कुमार सिंह भारी संख्या में समर्थक लेकर पहुंचे, उसने एनडीए के राजनीतिक समीकरणों में एक नया संदेश दिया है। तमाम संभावित प्रत्याशियों की तुलना में सबसे बड़ी भीड़ जुटाकर उन्होंने यह एहसास दिलाया कि सोनपुर विधानसभा क्षेत्र में उनकी पकड़ मजबूत है और कार्यकर्ताओं के बीच उनका प्रभाव स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।

सम्मेलन के बाद से ही राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है कि आगामी विधानसभा चुनाव में सोनपुर सीट पर एनडीए की ओर से ओम कुमार सिंह का पलड़ा भारीपड़सकताहै।

NSIT
Nsmch