LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Women's Asian Hockey Championship - टीमों के पहुंचने का सिलसिला शुरू, गया पहुंची भारतीय हॉकी टीम, कल आएंगी बाकी टीमें

Women's Asian Hockey Championship -11 से 20 नवंबर तक राजगीर में होनेवाले टूर्नामेंट के लिए टीमों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। जिसमें सबसे पहले भारतीय टीम गया एयरपोर्ट पहुंची। 32 सदस्यीय टीम का एयरपोर्ट डीएम और एसएसपी ने स्वागत किया।

Women's Asian Hockey Championship - टीमों के पहुंचने का सिलस
गया पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम- फोटो : NEWS4NATION

PATNA - आगामी 11 से 20 नवंबर तक राजगीर में होनेवाले महिला एशियन चैंपियनशिप के लिए टीमों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। जिसमें सबसे पहले भारतीय टीम गया एयरपोर्ट पहुंची। 32 सदस्यीय टीम का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। जिसके  बाद टीम विशेष वाहन से राजगीर के लिए रवाना हो गई।

टूर्नामेंट की तैयारियों की जानकारी देते हुए प्रधान सचिव खेल विभाग बी राजेंद्र एवं महानिदेशक खेल विभाग रविंद्र शंकरण ने बताया कि बिहार के लिए यह गौरव की बात है कि इतने बड़े खेल आयोजन का मौका मिला है। जिसके लिए बिहार के सभी विभागों से पूरा सहयोग मिला है। जिसके कारण टूर्नामेंट के सफल आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है। महानिदेशक रविंद्र शंकरण ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। 

Diarch GO

गया और पटना एयरपोर्ट पर पहुंचेगी टीमें

राजगीर में होनेवाले चैंपियनशीप के लिए सभी टीमें पटना और गया एयरपोर्ट पर उतरेंगी। जिनमें भारतीय टीम के बाद चीन और दक्षिण कोरिया गया एयरपोर्ट पर उतरेंगे। वहीं जापान कोरिया मलेशिया पटना एयरपोर्ट पर आएंगे। कल से सभी टीमें राजगीर में नए बने एस्ट्रो टर्फ फील्ड पर फल्ड लाइट्स में प्रैक्टिस शुरू करेंगे। इसके साथ ही बाहर से आए सभी देशों के खिलाड़ियों का खाना बनाने के लिए स्पेशल शेफ की व्यवस्था की गई है।

NSIT
Nsmch

विश्व कप कराने की तैयारी

रविंद्र शंकरण ने बताया कि राजगीर हाकी टर्फ को आईएफएच का सर्टिफिकेशन मिल गया है। जिसका फायदा यह होगा कि अब आगे चलकर यहां हॉकी विश्व कप का आयोजन भी कर सकते हैं।

बता दें कि  प्रतियोगिता में कुल 6 टीम भारत चीन जापान दक्षिण कोरिया मलेशिया और थाईलैंड हिस्सा ले रहे हैं