LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

UNDER 19 ASIA CUP - शारजाह में गरजा बिहार के 'वैभव' का बल्ला, यूएई के गेंदबाजों के खोल दिए धागे, अंत तक रहे नाबाद

UNDER 19 ASIA CUP में बिहार के वैभव सूर्यवंशी के बल्ले की खामोशी टूट गई। उन्होंने यूएई के खिलाफ आखिरी लीग मैच में शानदार हाफ सेंचुरी लगाई। वैभव की शानदार पारी की बदौलत भारत ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

 UNDER 19 ASIA CUP - शारजाह में गरजा बिहार के 'वैभव' का बल्ल
वैभव सूर्यवंशी का बल्ला गरजा- फोटो : NEWS4NATION

PATNA - सिर्फ 13 साल की उम्र में आईपीएल में करोड़ों रुपए हासिल करनेवाले बिहार के वैभव सूर्यवंशी का जलवा शारजाह में देखने को मिला है। जहां अंडर-19 एशिया कप के आखिरी लीग मैच में भारत ने वैभव की शानदार पारी की बदौलत यूएई की टीम को 10 विकेट से रौंद दिया। मैच में जीत के साथ ही भारत ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। वैभव ने इस दौरान अपनी पारी में सिर्फ 46 गेंदों पर 76 रन की पारी खेली। जिसमें उन्होंने छह छक्के लगाए।

मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी संयुक्त अरब अमीरात की टीम को पहला झटका युद्धजीत गुहा ने दिया। उन्होंने आर्यन सक्सेना को 9 रनों के निजी स्कोर पर बोल्ड किया। इसके बाद तो एक-एक करके उसके बल्लेबाज आते रहे और आउट होकर पवेलियन लोटते रहे। देखते ही देखते उसके 5 विकेट 72 तो 137 रनों पर पूरी टीम ढेर हो गई।भारतीय जूनियर टीम ने भौकाल दिखाते हुए अंडर-19 एशिया कप के आखिरी लीग मैच में संयुक्त अरब अमीरात को 10 विकेटों के बड़े अंतर से रौंदते हुए न केवल जीत हासिल की, बल्कि उसने सेमीफाइनल में भी जगह बना ली है। टीम इंडिया ने पहले बॉलिंग करते हुए यूएई को 44 ओवरों में 137 रनों पर समेट दिया।

 इसके बाद वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे की विध्वंसक बैटिंग के दम पर 16.1 ओवरों में ही 143 रन बनाते हुए यूएई को 10 विकेट से हरा दिया। वैभव ने 46 गेंदों में 3 चौके और 6 छक्के के दम पर नाबाद 76 रन की पारी खेली, जबकि प्लेयर ऑफ द मैच आयुष ने 51 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्के उड़ाए। यूएई के गेंदबाज एक भी विकेट नहीं झटक सके। आयुष ने शुरुआत संभलकर की तो शुरुआती दो मैचों में फेल रहने वाले बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी ने आक्रामक तेवर दिखाए। दोनों ने हाफ सेंचुरी जड़ी और भारत को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया।

अब सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला 6 दिसंबर को श्रीलंका से है। इससे पहले भारत को पाकिस्तान से हार मिली थी, जबकि उसने जापान को हराया था। 

NSIT
Nsmch