LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

SITAMARHI NEWS - सिविल सर्जन ने एक साथ 126 सदर अस्पताल कर्मियों को किया शोकॉज, खुलकर सामने आ गई अस्पताल में चल काम की सच्चाई

SITAMARHI NEWS – जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में कर्मियों और डॉक्टरों के कामकाज की सच्चाई सामने आ गई है। खुद सीएस ने पत्र लिखकर 126 स्वास्थ्यकर्मियों पर काम में लापरवाही को लेकर शोकॉज किया है।

 SITAMARHI NEWS  - सिविल सर्जन ने एक साथ 126 सदर अस्पताल कर्
सीतामढ़ी सिविल सर्जन की बड़ी कार्रवाई- फोटो : अविनाश कुमार

SITAMARHI - जिले के सिविल सर्जन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सदर अस्पताल के कुव्यवस्था को लेकर चिकित्सकों, जीएनएम, फार्मासिस्ट समेत 126 स्वास्थ्य कर्मियों पर शोकॉज किया है। सीएस की इस कार्रवाई के बाद अस्पताल में चल रही कामों की सच्चाई सामने आ गई है। 

सीएस के पत्र में स्पष्ट तौर पर लिखा गया है कि जख्म प्रतिवेदन और पोस्टमार्टम रिपोर्ट जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों की लंबितता इस बात का प्रमाण है कि कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। फार्मासिस्ट और अन्य कर्मचारियों की उदासीनता न केवल अस्पताल की कार्यक्षमता को प्रभावित किया है, बल्कि मरीजों की स्वास्थ्य सेवाओं में भी कमी आई है। सिविल सर्जन डॉ. सुरेश प्रसाद के तीन पन्ने के लेटर ने इस गंभीर स्थिति पर संज्ञान लिया है और इसे सुधारने के लिए त्वरित कार्रवाई करने की बात कही है। 

Diarch GO

उन्होंने संबंधित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है और उपाधीक्षक को प्रतिवेदन प्रस्तुत करने और सुधार की दिशा में आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही अस्पताल प्रबंधक को भी पूरी अस्पताल व्यवस्था पर रिपोर्ट तैयार कर जिला स्वास्थ्य समिति को सौंपने का आदेश दिया गया है, जिससे अस्पताल की समग्र स्थिति की जानकारी मिल सके और आवश्यक सुधारात्मक कदमउठाएजासके।

सीतामढ़ी से अविनाश कुमार की रिपोर्ट