LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Admission Alert: जयप्रकाश विश्वविद्यालय में वोकेशनल कोर्स में नामांकन का आखिरी मौका, जानें कैसे करें आवेदन

जयप्रकाश विश्वविद्यालय में वोकेशनल और सर्टिफिकेट कोर्सेज में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि सोमवार है। ऐसे में एडमिशन के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका है। छात्र विषविद्यालय की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।

JPU
JPU- फोटो : JPU

जयप्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू) के विभिन्न कॉलेजों में वोकेशनल कोर्स और सर्टिफिकेट कोर्स में नामांकन के लिए छात्रों के पास अब केवल सोमवार तक का समय है। सत्र 2024-25 में स्नातक स्तर पर मास कम्यूनिकेशन, फैशन डिजाइनिंग, और अन्य वोकेशनल कोर्सेज के साथ-साथ पीजी सर्टिफिकेट कोर्सेज में दाखिले के इच्छुक छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने यह जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट jpv.ac.in पर भी साझा की है, जहां से आवेदन प्रक्रिया और अन्य विवरण देखे जा सकते हैं।


कैसे करें आवेदन?

छात्रों को सबसे पहले विश्वविद्यालय की वेबसाइट jpv.ac.in पर जाकर दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा। आवेदन के लिए शुरुआती चरण में https://jpv.bihar-ums.com/studentapplication/index पर जाकर पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) करना आवश्यक है। पंजीकरण के बाद उसी लिंक के माध्यम से लॉगिन कर पूरी आवेदन प्रक्रिया को पूरा करना होगा।


वेबसाइट पर उपलब्ध पूरी जानकारी

जयप्रकाश विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट jpv.ac.in पर व्यावसायिक और प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम और प्रवेश अनुभाग में आवेदन की विस्तृत जानकारी दी गई है। इसमें कोर्स की अवधि, फीस संरचना, और अन्य शर्तों के बारे में विस्तार से जानकारी उपलब्ध है, जिससे छात्र अपनी पात्रता और रुचि के अनुसार उपयुक्त कोर्स का चयन कर सकते हैं।


क्यों करें वोकेशनल कोर्स का चयन?

वोकेशनल कोर्सेज छात्रों को रोजगार के अधिक अवसर प्रदान करते हैं और व्यावहारिक कौशल का विकास करने में सहायक होते हैं। इस बार जयप्रकाश विश्वविद्यालय ने मांग के अनुसार विभिन्न वोकेशनल कोर्सेज में प्रवेश प्रक्रिया को आसान बनाया है। मास कम्यूनिकेशन, फैशन डिजाइनिंग, होटल मैनेजमेंट जैसे कोर्सेज का चयन उन छात्रों के लिए फायदेमंद हो सकता है जो जल्दी से रोजगार की दुनिया में कदम रखना चाहते हैं।

NSIT
Nsmch


सर्टिफिकेट कोर्स भी हैं उपलब्ध

पीजी स्तर पर भी सर्टिफिकेट कोर्सेज में नामांकन का अवसर है। ये सर्टिफिकेट कोर्सेज छात्रों को विशेष और व्यावहारिक कौशल प्रदान करते हैं, जो उनकी प्रोफेशनल ग्रोथ में सहायक साबित हो सकते हैं।


आवेदन के लिए महत्वपूर्ण तिथियां