LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

BIHAR DOCTORS TRANSFER - बिहार में बड़ी संख्या में चिकित्सा पदाधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, देखिए लिस्ट

BIHAR DOCTORS TRANSFER - बिहार स्वास्थ्य विभाग द्वारा बड़े पैमाने पर चिकित्सा पदाधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। जिसमें कुछ चिकित्सा पदाधिकारियों को क्षेत्रीय उपनिदेशक बनाया गया है।

BIHAR DOCTORS TRANSFER - बिहार में बड़ी संख्या में चिकित्सा

PATNA  - स्वास्थ्य विभाग की तरफ से स्वास्थ्य सेवा समवर्ती चिकित्सा शिक्षा सेवा संवर्ग और धन चिकित्सा सेवा संवर्ग के विभिन्न चिकित्सा पदाधिकारी चिकित्सा शिक्षकों दंत चिकित्सकों को प्रशासनिक दृष्टिकोण कार्यहित में स्थानांतरित किया गया है स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य भर के कुल 56 ऐसे चिकित्सा पदाधिकारी को स्थानांतरित किया गया है।

 जिन चिकित्सा पदाधिकारी का स्थानांतरण हुआ है उसमें मिथिलेश्वर कुमार को क्षेत्रीय उपनिदेशक पूर्णिया के पद पर स्थापित किया गया है। चंदेश्वर रजक को सैनिक शल्य चिकित्सा समूह के चिकित्सा पदाधिकारी कैमूर के पद पर स्थापित किया गया है। नरेश कुमार को अधीक्षक सदर अस्पताल गुरु गोविंद सिंह अस्पताल पटना के पद पर स्थापित किया गया है। पहले यह उपाधीक्षक सदर अस्पताल मुजफ्फरपुर के पद पर तैनात थे।

 राज्य किशोर राजू को उपाध्यक्ष अनुमंडलीय अस्पताल नालंदा के पद से स्थानांतरित करते हुए अधीक्षक राज्य के दंड एवं चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल नालंदा के पद पर स्थापित किया गया है । डॉक्टर अरुण कुमार को चिकित्सा पदाधिकारी सदर अस्पताल सिवान से स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक क्षेत्रीय उपनिदेशक प्रतिरक्षण सारण के पद पर स्थापित किया गया।

NSIT
Nsmch