LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

IPL 2025 - दो साल में अर्श से फर्श पर आए, कभी नीता अंबानी के लाडले थे ईशान किशन, अब मुंबई इंडियंस से हुए बाहर

IPL 2025 - मुंबई इंडियंस ने अगले साल होनेवाले IPL के लिए अपने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें इस बार बिहार के ईशान किशन को मौका नहीं दिया गया है। ईशान किशन को दो साल पहले एमआई ने 15.25 करोड़ में खरीदा था।

IPL 2025 - दो साल में अर्श से फर्श पर आए, कभी नीता अंबानी के

PATNA - आईपीएल के लिए सभी टीमों ने अपने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें इस बार बिहार के ईशान किशन को सबसे बड़ा झटका लगा है। दो दो साल पहले तक बिहार के रहनेवाले ईशान किशन पर रिलायंस की मालकिन नीता अंबानी ने 15.25 करोड़ खर्च करके मुंबई इंडियंस के लिए खरीदा था। उस समय वह आईपीएल के दूसरे सबसे मंहगे खिलाड़ी बन गए थे। अब ईशान किशन को एमआई के रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट से बाहर कर दिया गया है। ईशान लंबे समय से भारतीय टीम से भी बाहर चल रहे हैं। 

ऑक्शन में नहीं मिलेगी उतनी रकम

आईपीएल में अब ईशान किशन को मेगाऑक्शन में जाना होगा।  अगर ईशान किशन मेगा ऑक्शन में आते हैं तो फ्रेंचाइजी शायद ही ईशान किशन पर बड़ा दांव लगाने का फैसला करेगी। कोई भी फ्रेंचाइजी उन्हें खरीदने के लिए करीब छह करोड़ रुपये ही लुटाने को तैयार होंगी। भले ही उन्होंने दलीप ट्रॉफी और रणजी ट्रॉफी 2024-25 में शतक लगाए हों, लेकिन उनकी बल्लेबाजी में निरंतरता नहीं रही है। एक पारी में विस्फोटक बल्लेबाजी करने के बाद वह दूसरी पारी में संघर्ष करते नजर आए। 

आईपीएल में नौ साल में ऐसा रहा ईशान का प्रदर्शन

ईशान किशन ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2016 में गुजरात लायंस के लिए की थी। दो साल तक इस फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व करने के बाद उनकी एंट्री मुंबई इंडियंस में हुई। वह पिछले सात वर्षों से मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं। ईशान किशन ने आईपीएल के 105 मुकाबले खेलते हुए 99 पारियों में 2644 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 16 अर्धशतक निकले हैं।