LATEST NEWS

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति लाभ देने का दिया आदेश
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति

  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान
  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान

  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक की बात पर क्यों याद आता है पागलखाना?
  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक

किसान का बेटा बना इसरो का वैज्ञानिक, खगड़िया के लाल मनीष कुमार ने हासिल किया 95वां रैंक

मनीष कुमार ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के इसरो केन्द्रीकृत भर्ती बोर्ड परीक्षा में 95वां रैंक प्राप्त कर वैज्ञानिक/ अभियंता एससी (मेकेनिकल) पद पर चयनित होकर खगड़िया जिले का नाम रौशन किया है।

ISRO scientist Manish Kumar
किसान का बेटा बना इसरो का वैज्ञानिक- फोटो : reporter

खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड के झंझरा गांव का बेटा मनीष कुमार ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के केंद्रीकृत भर्ती बोर्ड परीक्षा में 95वां रैंक हासिल कर वैज्ञानिक/अभियंता एससी (मेकेनिकल) के पद पर चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है।

एक किसान के बेटे मनीष कुमार के पिता राजू शर्मा और माता आशा देवी ने बेटे के इस मुकाम तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई। बचपन से ही मेधावी रहे मनीष ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव में ही पूरी की और आगे की पढ़ाई के लिए पटना गए।

बता दे कि  तीन महीने पहले मनीष का चयन भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) में लेवल 10 गजेटेड अधिकारी के पद पर भी हुआ था। वर्तमान में वे भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) में डिप्टी इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले वे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) में रिसर्च फेलो के पद पर भी एक साल कार्य कर चुके हैं।

मनीष कुमार के इसरो में वैज्ञानिक बनने पर उनके नानाजी बिंदेश्वरी प्रसाद शर्मा, मामा नवल किशोर शर्मा, डेविड शर्मा, आशीष रंजन, बहन कोमल कुमारी, अभिमन्यु, प्रभास सहित ग्रामीणों और परिजनों ने उन्हें बधाई दी है।

रिपोर्ट- अमित कुमार