LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

B.ED Course Changed: बीएड कोर्स में हुआ बड़ा बदलाव,2025 से हो जाएगा लागू,अब शिक्षक बनने के लिए सिर्फ इतने दिन की ही करनी होगी पढ़ाई

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत बीएड पाठ्यक्रम में किया जा रहा यह बदलाव शिक्षकों और छात्रों के लिए नई संभावनाओं का द्वार खोलेगा।

 B.ED Course Changed: बीएड कोर्स में हुआ बड़ा बदलाव,2025 से
बीएड कोर्स में हुआ बड़ा बदलाव- फोटो : freepik

B.ED Course Changed: राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत, भारत के शिक्षा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बदलाव की तैयारी हो रही है। यह बदलाव विशेष रूप से बीएड (शिक्षा स्नातक) पाठ्यक्रम से संबंधित है। इस सुधार का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता को आधुनिक आवश्यकताओं के अनुरूप बनाना और शिक्षकों को बेहतर प्रशिक्षण प्रदान करना है।

2025 से लागू होगा एक वर्षीय बीएड कोर्स

सरकार ने घोषणा की है कि 2025 से बीएड पाठ्यक्रम को नए प्रारूप में पेश किया जाएगा।वर्तमान पाठ्यक्रम की अवधि को घटाकर एक वर्ष कर दिया जाएगा।यह बदलाव विशेष रूप से उन छात्रों के लिए उपयोगी होगा, जिन्होंने चार वर्षीय स्नातक डिग्री पूरी की है। चार वर्षीय इंटीग्रेटेड डिग्री कोर्स को प्रभावी बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है।

Diarch GO

टीईटी नियमों में संशोधन

शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) के नियमों में भी बदलाव किया जाएगा।इसका उद्देश्य भर्ती प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाना है। 2027 तक चार वर्षीय बीएड इंटीग्रेटेड कोर्स पूरी तरह लागू होगा, जिससे छात्र स्नातक और बीएड दोनों की पढ़ाई एक साथ कर सकेंगे।

शिक्षा के चार स्तंभ

बीएड पाठ्यक्रम को फाउंडेशन, प्रिपेरटॉरी, मिडिल और सेकेंडरी स्तर पर बांटा जाएगा।इस नए दृष्टिकोण के तहत शिक्षकों को हर स्तर की शिक्षा के लिए विशेष रूप से तैयार किया जाएगा।यह सुधार स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में मदद करेगा।

NSIT
Nsmch

विशेषज्ञता के नए क्षेत्र

चार वर्षीय बीएड कोर्स में 2025 तक चार नए विशेषज्ञता क्षेत्रों को जोड़ा जाएगा:

शारीरिक शिक्षा

कला शिक्षा

आयोग शिक्षा

संस्कार शिक्षा

धार्मिक शिक्षा में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए भी यह कोर्स नए अवसर प्रदान करेगा।

फर्जी कॉलेजों पर सख्ती

NEP 2020 का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य फर्जी और अप्रामाणिक कॉलेजों पर रोक लगाना है।शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और छात्रों को सही मार्गदर्शन देने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। इससे शिक्षा क्षेत्र में पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखने में मदद मिलेगी।