LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Bihar Job News: बिहार शिक्षा विभाग में शिक्षक सहित इन 3 पदों पर बंपर बहाली, हो जाइए तैयार, जानिए विस्तार से

Bihar Job News: बिहार में नए साल में शिक्षा विभाग में शिक्षक सहित 3 पदों पर बंपर बहाली होने वाली है। विभाग इसकी तैयारी में जुट गया है। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर....

 सरकारी नौकरी, सीएम नीतीश
Education Department- फोटो : प्रतिकात्मक

Bihar Job News:  बिहार में इन दिनों हर विभाग में नौकरियां निकाली जा रही है। शिक्षा विभाग में कई रिक्त पदों पर नौकरी निकाली जा रही है। इसी कड़ी में विभाग ने लेखापाल, टीचर और लाइब्रेरियन के पदों पर बड़ी नियुक्ति निकाली है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों (DEOs) से माध्यमिक, उच्च माध्यमिक और पुस्तकालयाध्यक्षों की रिक्तियों की जानकारी मांगी है। विभाग ने निर्देश दिया है कि फरवरी से दिसंबर 2024 तक सेवानिवृत्त और नौकरी छोड़ने के बाद जो भी पद खाली हुए हैं, उनका पूरा विवरण तुरंत उपलब्ध कराएं। इसके साथ ही, रोस्टर के अनुसार रिक्तियों की संख्या भी दी जाएगी।

2008 के बाद अब तक नहीं हुई है लाइब्रेरियन की बहाली

यह पत्र माध्यमिक शिक्षा निदेशक योगेन्द्र सिंह द्वारा भेजा गया है। इसके अतिरिक्त, पुस्तकालयाध्यक्षों की रिक्तियों का आंकड़ा भी मांगा गया है, जो पिछले काफी समय से लंबित हैं। 2008 के बाद से राज्य में पुस्तकालयाध्यक्षों की नियुक्ति नहीं की गई है, और उनकी रिक्तियां लगभग 10,000 से अधिक हैं। पहले भी एक बार रिक्तियों का आंकलन किया गया था, तब 8,500 रिक्तियां सामने आई थीं।

बीपीएससी की रिक्तियां

बीपीएससी के तीसरे चरण में 87,774 पदों के लिए विज्ञापन जारी हुआ था, जिसमें 66,608 शिक्षक चयनित हो पाए। शेष 21,166 पद अभी भी रिक्त हैं। माना जा रहा है कि चौथे चरण में इन रिक्तियों को जोड़कर 50,000 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी, और मार्च-अप्रैल 2024 तक इसका विज्ञापन जारी हो सकता है।

पंचायतों में लेखापाल की बहाली

पंचायती राज विभाग ने पंचायतों और जिला परिषदों में लेखापाल सह आईटी सहायक की नियुक्ति के लिए रिक्तियों की जानकारी 20 जनवरी तक मांगी है। प्रत्येक पंचायत में एक, पंचायत समिति में एक और जिला परिषद में दो लेखापाल नियुक्त किए जाएंगे। यह नियुक्तियां संविदा के आधार पर की जाएंगी। विभाग का लक्ष्य है कि फरवरी 2024 के अंत तक बहाली प्रक्रिया शुरू कर दी जाए।

NSIT
Nsmch

नए सिरे से होगी नियुक्ति

इसके पहले 6570 रिक्तियों का अनुमान लगाया गया था, लेकिन अब नए सिरे से रिक्तियों का आंकलन किया जाएगा। पहले यह नियुक्ति एजेंसी के माध्यम से की जाने वाली थी, लेकिन मुख्य सचिव के निर्देश के बाद अब जिला स्तर पर ही योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया जिला स्तरीय कमेटी के माध्यम से होगी। विभाग का उद्देश्य है कि 2025-26 के प्रारंभ में ही सभी रिक्त पदों पर नियुक्तियां पूरी कर ली जाएं।

पंचायती राज मंत्री का बयान

पंचायती राज मंत्री, केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि पंचायतों से लेकर जिला परिषद तक में लेखापाल सह आईटी सहायक के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि जिलों से रोस्टर के अनुसार रिक्तियों की जानकारी मांगी गई है, और जैसे ही रिक्तियां उपलब्ध होंगी, बहाली प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस प्रक्रिया में पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए, पिछले साल ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे, जिसमें 73,952 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। लेकिन, कुछ बिचौलियों की शिकायत मिलने के बाद पंचायती राज विभाग ने भर्ती प्रक्रिया में बदलाव किया है।