LATEST NEWS

  • MLC Polls Magistrate Jostled
  • Bihar MLC Election: MLC चुनाव के दौरान बवाल, मजिस्ट्रेट से धक्का-मुक्की, समाहरणालय में बढ़ा तनाव

  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार में सियासी हलचल तेज
  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार

  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी घमासान
  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी

  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब
  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब

  • Bihar News:  31 साल बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, मां ने आंख के निशान से पहचाना, भावुक हुआ इलाका
  • Bihar News: 31 साल बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, मां ने आंख के निशान से पहचाना, भावुक

BPSC 69TH Result: छोटे दुकानदार की बेटी बनी DSP, बीपीएससी में लहराया सफलता का परचम, पूरा गांव बांट रहा मिठाई...

BPSC 69TH Result: बिहार के पूर्णिया जिले की बेटी भावना कुमारी ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा में तीसरे प्रयास में सफलता हासिल कर डीएसपी बनकर पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

BPSC 69TH Result: छोटे दुकानदार की बेटी बनी DSP, बीपीएससी मे

BPSC 69th Result: बिहार लोक सेवा आयोग की 69वीं संयुक्त परीक्षा का परिणाम मंगलवार को घोषित हुआ। बीपीएससी संयुक्त परीक्षा में बिहार के कई बच्चों ने परचम लहराया है। वहीं बीपीएससी परीक्षा में पूर्णिया की बेटी भावना ने कमाल किया है। उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में बीपीएससी परीक्षा पास कर ली हैं और इस तरह एक छोटे दुकानदार की बेटी डीएसपी बनीं हैं। 

DSP बन जिले का नाम किया रोशन

दरअसल, बिहार के पूर्णिया जिले की बेटी भावना कुमारी ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा में तीसरे प्रयास में सफलता हासिल कर डीएसपी बनकर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। भावना के इस मुकाम पर पहुंचने पर उनके परिवार, दोस्तों और पूरे गांव में खुशी का माहौल है।

कौन हैं भावना कुमारी?

भावना कुमारी पूर्णिया जिले के हरदा बाजार की रहने वाली हैं। उन्होंने लगातार मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। भावना ने बताया कि पिछले दो प्रयासों में असफलता मिलने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार 8-9 घंटे पढ़ाई की। उन्होंने कहा, "असफलताएं सफलता की सीढ़ियां होती हैं।"

परिवार का गौरव

भावना के पिता विनोद कुमार साह पूर्णिया में मेडिकल की दुकान चलाते हैं और उनकी माता विना देवी गृहिणी हैं। भावना के दादा हरीश नारायण साह ने बताया कि भावना उनके खानदान की पहली बेटी हैं जिन्होंने प्रशासनिक सेवा में प्रवेश किया है। उन्होंने भावना की इस सफलता पर खुशी जताई और कहा कि यह उनके लिए गर्व का क्षण है।

NSIT
Nsmch

गांव का गौरव

भावना की सफलता से पूरा गांव गौरवान्वित महसूस कर रहा है। गांव के लोगों ने भावना को बधाई दी और कहा कि उनकी सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत होगी। पूरे गांव के लोग भवानी के लिए मिठाई बांट रहे हैं। गौरतलब हो कि बीपीएससी का परिणाम हाल ही में जारी किया गया था और इसमें कई अभ्यर्थी सफल हुए हैं। भावना कुमारी ने इस परीक्षा में 116वीं रैंक हासिल की है।