Bihar Teacher Job: बिहार में शिक्षकों की होगी बंपर बहाली, TRE-4 80 हजार टीचरों को मिलेगा नौकरी का मौका, डिप्टी CM ने एक्स पर दी जानकारी
बिहार में चौथे चरण की शिक्षक भर्ती के तहत 80 हजार से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। जानें भर्ती प्रक्रिया, आवेदन विवरण और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बयान।

Bihar Teacher Job: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की है कि राज्य में 80 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इस भर्ती को TRE-4 (शिक्षक भर्ती परीक्षा) के तहत पूरा किया जाएगा। उन्होंने एक्स हैंडल के माध्यम से यह जानकारी दी और युवाओं से इस अवसर का भरपूर लाभ उठाने की अपील की।
बिहार में फिर से 80 हजार शिक्षकों की होगी बहाली!
युवा मन लगाकर पढ़ें, बहाली एनडीए सरकार दे रही भरपूर। #Education#BiharTeacherRecruitement #JobsInBihar #GovernmentJob #NDA4Bihar #Youth pic.twitter.com/J1MaAu8v55— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) January 17, 2025
TRE-4 भर्ती प्रक्रिया
TRE-4 के जरिए इस बार 80 हजार पदों को भरा जाएगा। TRE-3 प्रक्रिया में खाली रह गए 21,397 पदों को भी इस भर्ती में शामिल किया गया है। इसका उद्देश्य राज्य के विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करना है और छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है।
सात लाख शिक्षकों की नियुक्ति का लक्ष्य
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार का लक्ष्य 75 हजार से अधिक विद्यालयों में सात लाख शिक्षकों की नियुक्ति करना है। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत चौथा चरण महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि यह भर्ती मजबूत शिक्षा व्यवस्था और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए की जा रही है।
अभ्यर्थियों के लिए सलाह
सम्राट चौधरी ने अभ्यर्थियों को पूरी लगन से तैयारी करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, और यह भर्ती राज्य के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे इस मौके को गंभीरता से लें और अपनी तैयारी में जुट जाएं।
बिहार में शिक्षकों की भर्ती
बिहार में शिक्षकों की भर्ती की यह पहल न केवल शिक्षा के स्तर को सुधारने का प्रयास है, बल्कि राज्य के युवाओं को रोजगार का महत्वपूर्ण अवसर भी प्रदान करती है। अभ्यर्थियों को चाहिए कि वे इस अवसर का लाभ उठाने के लिए पूरी तैयारी करें और राज्य के शिक्षा सुधार मिशन में योगदान दें।
















