LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

Bihar Sarkari Naukri: खुशखबरी ! बिहार के इस विभाग ने निकाली बंपर बहाली, आवेदन शुरु, सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, जल्द से जल्द करें अप्लाई

Bihar Sarkari Naukri: बिहार सरकार के कई विभाग में रिक्त पदों पर बहाली निकाली जा रह ही। इसी कड़ी में इस विभाग ने भी 12 पास युवाओं के लिए बड़ी बहाली निकाली है। सरकारी नौकरी पाने का युवाओं के पास यह सुनहरा मौका है।

सरकारी नौकरी
Bihar Panchayati Raj Department- फोटो : प्रतिकात्मक

Bihar Sarkari Naukri:  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वादा किया था कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले 12 लाख युवाओं को रोजगार देंगे। जिसके बाद से ही राज्य के अलग अलग विभागों में लगातार बहाली निकाली जा रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य से लेकर  हर विभाग में रिक्त पदों पर बहाली निकाली जा रही है। इसी कड़ी में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर मिलने वाला है। दरअसल, बिहार पंचायती राज विभाग ने बिहार ग्राम कचहरी सचिव पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है, जो पंचायत प्रशासन में काम कर अपना करियर बनाना चाहते हैं। विभाग ने 1500 से अधिक रिक्त पदों के लिए बहाली निकाली है। 

आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तिथि

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 जनवरी 2025 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 29 जनवरी 2025 तक बिहार पंचायती राज विभाग की आधिकारिक वेबसाइट ps.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ध्यान दें, अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। विभाग ने करीब 1500 से अधिक पदों के लिए बहाली निकाली है। विभाग की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। 

सचिव पद पर जिम्मेदारियां

चयनित उम्मीदवार पंचायत स्तर पर प्रशासनिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और ग्राम कचहरी के कामकाज में अपनी सेवाएं देंगे।

पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता- आवेदन के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं) पास होना अनिवार्य है। या, राज्य सरकार द्वारा मान्य किसी समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। इसके लिए आवेदकों का आयु सीमा भी निर्धारित किया गया है। अनारक्षित वर्ग (पुरुष) के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष/महिला): अधिकतम आयु 40 वर्ष है। 

NSIT
Nsmch

वेतन

यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को 6000 रुपये प्रति माह मानदेय दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया

मेरिट लिस्ट- चयन 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से होगा। स्नातक डिग्री धारकों को 10% अतिरिक्त अंक। स्नातकोत्तर डिग्री धारकों को 20% अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे।

कैसे करें आवेदन?

बिहार पंचायती राज विभाग की आधिकारिक वेबसाइट ps.bihar.gov.in पर जाएं। रजिस्ट्रेशन और आवेदन पत्र को सही-सही भरें। आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। फॉर्म सबमिट कर लें और रसीद डाउनलोड करें। आवेदन पत्र में दी गई सभी जानकारियां सटीक और सही भरें। निर्धारित आयु और योग्यता का ध्यान रखें।

भर्ती प्रक्रिया जिलेवार आयोजित की जाएगी।

इस भर्ती के जरिए उम्मीदवारों को ग्राम कचहरी में अपनी सेवाएं देने का शानदार मौका मिलेगा। यदि आप पात्र हैं, तो अंतिम तिथि से पहले आवेदन करना सुनिश्चित करें।