LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Bihar Sarkari Job: बिहार के स्वास्थ्य विभाग में इन 5 पदों पर बंपर बहाली, इस दिन निकलेगा विज्ञापन, हजारों युवाओं को मिलेगी नौकरी, आवेदन के लिए रहे तैयार

Bihar Sarkari Job: बिहार के स्वास्थ्य विभाग के 5 पदों पर बंपर बहाली होने वाली है। विभाग इसके लिए इस दिन तक विज्ञापन जारी कर देगा। इस बहाली से प्रदेश के हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा।

हेल्थ डिपार्टमेंट
Bihar Sarkari Job- फोटो : प्रतिकात्मक

Bihar Sarkari Job: बिहार के सरकारी अस्पतालों में फार्मासिस्ट समेत पांच पदों पर जल्द बहाली की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। नियुक्ति के लिए परीक्षा का पाठ्यक्रम तैयार कर तकनीकी सेवा आयोग को भेजा जा चुका है। आयोग अगले सप्ताह आठ हजार से अधिक रिक्त पदों के लिए विज्ञापन जारी कर सकता है।

अगले हफ्ते जारी होगा विज्ञापन 

स्वास्थ्य विभाग ने फार्मासिस्ट, एक्स-रे तकनीशियन, ईसीजी तकनीशियन, प्रयोगशाला प्राविधिक और शल्य कक्ष सहायक के कुल 8,599 रिक्त पदों के विज्ञापन जारी करने की स्वीकृति दी है। इन पदों पर नियुक्ति के लिए विभाग ने प्रस्ताव सामान्य प्रशासन विभाग को भेजा था, जिसने इसे तकनीकी सेवा आयोग को भेजा। आयोग ने परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम की मांग की थी, जिसे स्वास्थ्य विभाग ने अब उपलब्ध करा दिया है। साथ ही, विज्ञापन के मसौदे को भी मंजूरी दे दी गई है।

इनते पदों पर होगी बहाली

इसके अलावा, परिधापक (ड्रेसर) के 3,326 पदों पर भी बहाली होगी। इस तरह कुल 11,925 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी। स्वास्थ्य विभाग इस साल करीब 40,000 से अधिक पदों पर नियुक्ति की योजना बना रहा है, जिसमें सामान्य चिकित्सक, विशेषज्ञ चिकित्सक, एएनएम और राज्य स्वास्थ्य समिति के विभिन्न पद शामिल हैं। इन सभी पदों के लिए प्रस्ताव तैयार कर सामान्य प्रशासन विभाग को भेजा जा रहा है।

रिक्त पदों की संख्या

फार्मासिस्ट 2473

एक्स-रे तकनीशियन 1232

ईसीजी तकनीशियन 242

प्रयोगशाला प्रावैधिकी 2969

परिधापक (ड्रेसर) 3326

शल्य कक्ष सहायक 1683

कुल 11,925