LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

D.El.Ed Entrance Exam 2025: शिक्षक बनने का बेहतरीन मौका, बिहार बोर्ड डीएलएड परीक्षा के लिए आज से आवेदन शुरू, इस दिन तक ऐसे भरें फॉर्म

D.El.Ed Entrance Exam 2025: बिहार बोर्ड D.El.Ed परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरु हो गया है। अभ्यर्थियों के लिए शिक्षक बनने का सुनहरा मौका है। आवेदक ऐसे आवेदन कर सकते हैं।

D.El.Ed
D.El.Ed Entrance Exam 2025- फोटो : social media

D.El.Ed Entrance Exam 2025:  बिहार बोर्ड ने डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह आवेदन 11 जनवरी से 22 जनवरी तक ऑनलाइन माध्यम से किए जा सकते हैं। राज्य के 306 डीएलएड कॉलेजों की कुल 30,750 सीटों पर नामांकन के लिए यह प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार https://www.deledbihar.com पर आवेदन कर सकते हैं।

परीक्षा शेड्यूल और प्रक्रिया

डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 27 फरवरी को संभावित। परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी। बोर्ड 15 अप्रैल 2025 को रिजल्ट जारी होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद नामांकन प्रक्रिया अप्रैल के अंतिम सप्ताह से शुरू होकर जून 2025 के अंत तक समाप्त होगी। डीएलएड का नया सत्र जुलाई 2025 से शुरू होगा।

Diarch GO

परीक्षा का स्वरूप

परिक्षा में प्रश्नों की संख्या 120 वस्तुनिष्ठ और बहुविकल्पीय होगी। विषय: सामान्य हिंदी/उर्दू: 25 प्रश्न, गणित: 25 प्रश्न, विज्ञान: 20 प्रश्न, सामाजिक अध्ययन: 20 प्रश्न, सामान्य अंग्रेजी: 20 प्रश्न, तार्किक और विश्लेषणात्मक क्षमता: 10 प्रश्न। परीक्षा की अवधि ढाई घंटे की होगी।

आवेदन शुल्क

सामान्य, ईडब्ल्यूएस, पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए: ₹960।

अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए: ₹760।

आरक्षण की विशेषताएं

50% सीटें विज्ञान और 50% सीटें कला/वाणिज्य के लिए आरक्षित। उर्दू विषय वाले छात्रों के लिए 10% आरक्षण। दिव्यांग, सैनिकों के आश्रित और अविवाहित पुत्रियों के लिए 5% क्षैतिज आरक्षण।

NSIT
Nsmch

पात्रता और आयु सीमा

इंटरमीडिएट पास छात्र ही पात्र होंगे। वोकेशनल कोर्स, मध्यमा या फौकानिया के बाद इंटर पास छात्र आवेदन कर सकते हैं। न्यूनतम आयु 17 वर्ष (1 जनवरी 2025 तक) होनी चाहिए। शास्त्री, पॉलिटेक्निक, आईटीआई या अन्य तकनीकी योग्यता वाले छात्र पात्र नहीं होंगे।

सहायता के लिए हेल्पलाइन

आवेदन प्रक्रिया या अन्य जानकारी के लिए बिहार बोर्ड ने हेल्पलाइन नंबर 0612-2232074 जारी किया है।

कैसे करें आवेदन

ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी। पंजीकरण, आवेदन फॉर्म भरना, परीक्षा शुल्क का भुगतान करना। सबसे पहले बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट deledbihar.com पर जाएं। पंजीकरण- प्रथम बार में विद्यार्थी रजिस्टर पर क्लिक करें इसके बाद "Initial Registration" का पेज खुलेगा उसे पेज पर अभ्यर्थी अपना नाम, ईमे,ल मोबाइल नंबर तथा पासवर्ड अंकित कर रजिस्टर का बटन दबाएं। रजिस्टर करने के बाद आवेदक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से एक ओटीपी भेजा जाएगा जिसका उपयोग करते हुए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करेंगे। आवेदक को रजिस्टर बटन पर क्लिक करने से पहले सावधानीपूर्वक भरे गए विवरण की जांच कर लें क्योंकि इसके बाद के चरण में आवेदन परिवर्तन करने का मौका नहीं मिलेगा। 

तीन चरणों में भरें फॉर्म 

आवेदन फॉर्म भरना- पोर्टल के मुख्य पेज पर लॉगिंन करने के बाद आवेदन पत्र का पेज खुलेगा। उसे पेज अभ्यर्थी अपना व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक- प्रशैक्षणिक विवरण भरेंगे। उसके बाद अपना फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करेंगे। अभ्यर्थी अपने आवेदन फार्म में दी के सभी प्रवष्टियों को भरने के बाद "save" बटन पर क्लिक करेंगे। इसके बाद "Preview" बटन पर क्लिक कर आवेदन फार्म में अंकित सभी प्रवष्टियों की जांच करेंगे और आवश्यकता होने पर "Edit" बटन का पर क्लिक करेंगे। संशोधन कर फिर से "save" बटन पर क्लिक करेंगे। परीक्षा शुल्क भुगतान की प्रक्रियाअभ्यर्थी अपने फार्म भरने के बाद शुक्ला भुगतान हेतु "Pay" बटन पर क्लिक करेंगे। परीक्षा शुरू की राशि का भुगतान करेंगे।