LATEST NEWS

  • Sanjay Singh
  • Bihar News:महुआ में हर घर पहुंचेगा गंगाजल, मंत्री संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 750 करोड़ की योजना से

  • Mahua Dumper Crash Kills Two Youths Third Critical
  • Bihar Road Accident: बिहार में रफ्तार का कहर, डंपर ने बाइक सवार 2 युवकों की ली

  • JDU MLC Neeraj Kumar
  • Neeraj Kumar: MLC चुनाव से पहले JDU प्रत्याशी नीरज कुमार ICU में भर्ती, आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा

  • Tejashwi Yadav
  • Dussehra: तेजस्वी यादव का सरकार पर तीखा हमला, दशानन को जलाने का लिया संकल्प!

  • Dussehra: दशहरा पर CM सम्राट चौधरी ने बिहारवासियों को दी शुभकामनाएं, RSS के स्थापना दिवस पर दी बधाई
  • Dussehra: दशहरा पर CM सम्राट चौधरी ने बिहारवासियों को दी शुभकामनाएं, RSS के स्थापना दिवस पर दी बधाई

विश्वामित्र सेना की तीन दिवसीय “सनातन जोड़ो यात्रा कल से आरंभ, तैयारी पूरी, लोगों में उत्साह

विश्वामित्र सेना की तीन दिवसीय “सनातन जोड़ो यात्रा कल से आरं

Buxar - 28 अगस्त से विश्वामित्र सेना की तीन दिवसीय “सनातन जोड़ो यात्रा” का शुभारंभ, राजकुमार चौबे  बोले - मेरी अपील है कि किसी भी राजनीतिक पार्टी के बहकावे में आकर अब जाति या वोट के आधार पर कोई न बँटें।

विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक श्री राजकुमार चौबे जी की उपस्थिति में बक्सर की पावन धरती से 28 अगस्त, सुबह 9 बजे से तीन दिवसीय “सनातन जोड़ो यात्रा” का शुभारंभ होने जा रहा है। इस यात्रा की तैयारियाँ पूरी हो चुकी हैं और संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं सहित आम जनमानस में भी इसको लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। 

आज जहाँ तमाम राजनीतिक दल अपने नैतिक कर्तव्यों को भूलकर केवल राजनीतिक यात्राओं में व्यस्त हैं, वहीं सनातन पर हो रहे निरंतर प्रहारों और समाज में फैल रही विभाजनकारी प्रवृत्तियों को नजरअंदाज किया जा रहा है। बिहार में हिन्दू बहनों के सामूहिक धर्मांतरण की घटनाएँ किसी भी सनातनी के लिए गहरी चिंता का विषय हैं, लेकिन राजनीतिक दल इन मुद्दों से विमुख होकर कभी धर्म, कभी जाति और कभी वोट के आधार पर समाज को बाँटने में लगे हैं।

विश्वामित्र सेना द्वारा आयोजित “सनातन जोड़ो यात्रा” न केवल इन राजनीतिक दलों के लिए एक आईना है, बल्कि समाज के हर वर्ग को यह सोचने पर विवश करती है कि असली मुद्दा क्या है। यह यात्रा संदेश देती है कि सनातन धर्म की रक्षा आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुकी है।

NSIT
Nsmch

 यात्रा को लेकर राष्ट्रीय संयोजक श्री राजकुमार चौबे ने कहा – सनातन जोड़ो यात्रा पूरे भारतवर्ष के सनातन समाज की आवाज़ है। यह यात्रा उन शक्तियों के विरुद्ध एक संकल्प है जो समाज को तोड़ने का काम कर रही हैं। मेरी सबसे अपील है कि किसी भी राजनीतिक पार्टी के बहकावे में आकर अब जाति या वोट के आधार पर कोई न बँटें। हमें याद रखना होगा कि हम सनातनी हैं, हम एक हैं और हमारी लड़ाई भी एक है – सनातन की रक्षा की लड़ाई।”