LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Buxar News : नगर परिषद् ने खुले में मांस की बिक्री पर लगाया प्रतिबन्ध, विश्वामित्र सेना ने फैसले की किया स्वागत, कहा- धार्मिक और सामाजिक समरसता को मिलेगा बढ़ावा

Buxar News : बक्सर नगर परिषद् ने खुले में मांस बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है. विश्वमित्र सेना ने नगर परिषद् के इस फैसले का स्वागत किया है. सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने कहा की इससे धार्मिक एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलेगा...पढ़िए आगे

Buxar News : नगर परिषद् ने खुले में मांस की बिक्री पर लगाया
बक्सर नगर परिषद् के फैसले का स्वागत - फोटो : SOCIAL MEDIA

BUXAR : बक्सर नगर परिषद द्वारा खुले में मांस बिक्री पर प्रतिबंध लगाने और वेंडिंग ज़ोन निर्धारित करने के निर्णय का विश्वामित्र सेना ने स्वागत किया है। संगठन के राष्ट्रीय संयोजक, राजकुमार चौबे ने इस पहल को एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय कदम बताया। उन्होंने कहा कि विश्वामित्र सेना लंबे समय से इस मुद्दे को उठा रही थी, क्योंकि नगर में अनियंत्रित मांस व्यवसाय से धार्मिक एवं सांस्कृतिक भावनाओं को ठेस पहुंच रही थी।

राजकुमार चौबे ने कहा की नगर परिषद का यह निर्णय धार्मिक एवं सामाजिक समरसता बनाए रखने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है।

विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक, राज कुमार चौबे ने प्रशासन से मांग की है कि इस निर्णय को शीघ्र लागू किया जाए, जिससे नगर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक मर्यादा अक्षुण्ण रहे। वहीं नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर, अशोक उपाध्याय भी इस बात पर बल दिया कि आगामी रामनवमी पर्व के दौरान नगर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होगा, अतः खुले में मांस विक्रय पर पूरी तरह से रोक सुनिश्चित की जानी चाहिए।