LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : बक्सर में विश्वामित्र सेना ने बाइक जुलूस का किया आयोजन, राजकुमार चौबे बोले – समाज को धर्म, सेवा और संस्कार के सूत्र में फिर से पिरोएंगे

Bihar News : विश्वामित्र सेना की ओर से सनातन धर्म की रक्षा और पुनः स्थापना का शंखनाद किया गया है. इसी कड़ी में आज सेना की ओर से बक्सर में बाइक जुलूस का आयोजन किया गया......पढ़िए आगे

Bihar News : बक्सर में विश्वामित्र सेना ने बाइक जुलूस का किय
बाइक जुलूस का आयोजन - फोटो : SOCIAL MEDIA

BUXAR : बक्सर की पावन धरती, जहां ऋषि विश्वामित्र की तपोभूमि रही है, वहीं से एक बार फिर सनातन धर्म की रक्षा और पुनः स्थापना का शंखनाद हुआ है। लंबे समय से सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए संघर्षरत विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने इस अभियान को अब एक नए पड़ाव पर ले जाने की घोषणा की है। उनका स्पष्ट लक्ष्य है – बक्सर की सनातन विरासत को पुनः स्थापित करना और अगली पीढ़ी तक इसे गौरव के साथ पहुंचाना।

इसी संकल्प के साथ गुरुवार को विश्वामित्र सेना से जुड़े सैकड़ों सनातन प्रेमियों ने बाइक जुलूस निकाला, जो रामरेखा घाट से प्रारंभ होकर रामेश्वर नाथ मंदिर तक पहुंचा। वहाँ एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सनातन संस्कृति, सेवा और संगठन विस्तार पर चर्चा की गई। विश्वामित्र सेना अब गांव-गांव जाकर सनातन का संदेश जन-जन तक पहुंचाएगी। अभियान की शुरुआत सदर प्रखंड के गांवों से की जा रही है, और आने वाले 11 दिनों में विश्वामित्र सेना के 1100 सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इस अवसर पर विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने कहा – यह केवल एक आंदोलन नहीं, यह सनातन धर्म की पुकार है। बक्सर की भूमि ऋषियों की तपोभूमि रही है, और आज उसी भूमि से हम धर्म, सत्य और परंपरा की रक्षा का पुनः शंखनाद कर रहे हैं। विश्वामित्र सेना अब हर गाँव, हर घर तक पहुंचेगी । यह कोई संगठन नहीं, यह सनातन की चलायमान चेतना है। हम न केवल मंदिरों और तीर्थों की रक्षा करेंगे, बल्कि समाज को धर्म, सेवा और संस्कार के सूत्र में फिर से पिरोएंगे। हमारी साँसों में वेदों की गूंज है, और हमारे रक्त में धर्म की रक्षा का संकल्प। बक्सर से उठी यह ज्योति अब राष्ट्रव्यापी ज्वाला बनेगी। इसी वचन के साथ, मैं और विश्वामित्र सेना इस संघर्ष की ओर अगला महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रहे हैं।

बैठक में शाहाबाद संयोजक  कृष्णा शर्मा, राष्ट्रीय मीडिया को-ऑर्डिनेटर अशोक उपाध्याय। छोटू सिंह,राजेश सिंह,अशोक यादव, अभिषेक पाठक, मोहन यादव,नारायण यादव, छठु यादव,विकाश कुशवाहा, सचिन खरवार,सहित अनेक युवा मौजूद रहे। युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया और उन्होंने इस अभियान को जन आंदोलन में बदलने की बात कही। विश्वामित्र सेना का यह अभियान सनातन धर्म के मूल्यों को पुनः स्थापित करने की दिशा में एक मजबूत प्रयास है, जो न केवल बक्सर, बल्कि सम्पूर्ण भारतवर्ष के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।

NSIT
Nsmch