LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : बक्सर में खुलेआम मांस मछली बिक्री का विश्वामित्र सेना ने किया विरोध, जिला प्रशासन से की कार्रवाई की अपील, आंदोलन की दी चेतावनी

Bihar News : विश्वामित्र सेना ने बक्सर में खुले में मांस मछली की बिक्री का विरोध किया है. सेना ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चौबे ने इसके लिए जिला प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है. उन्होंने आन्दोलन की चेतावनी दी है....पढ़िए आगे

Bihar News : बक्सर में खुलेआम मांस मछली बिक्री का विश्वामित्
आन्दोलन की चेतावनी - फोटो : SOCIAL MEDIA

BUXAR : नगर में जगह-जगह खुलेआम मांस की दुकानें संचालित होने को लेकर विश्वामित्र सेना ने कड़ा विरोध जताया है. संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चौबे ने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि जल्द ही इस पर रोक नहीं लगाई गई तो संगठन के सदस्य सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे. उन्होंने नगर प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि धार्मिक नगरी बक्सर को कलंकित नहीं होने दिया जाएगा. राजकुमार चौबे ने कहा कि बक्सर ऐतिहासिक और धार्मिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है, जहां संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं का लगातार आगमन होता रहता है. ऐसे में नगर के विभिन्न हिस्सों में खुलेआम मांस की दुकानें संचालित होना चिंताजनक है. उन्होंने कहा कि बक्सर में आने वाले श्रद्धालु जब इस स्थिति को देखते हैं, तो उनकी धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचती है.

नगर परिषद की अनदेखी पर सवाल

विश्वामित्र सेना के अध्यक्ष ने कहा कि नगर परिषद द्वारा मांस व्यापार के लिए वेंडिंग जोन निर्धारित किया गया है, बावजूद इसके पूरे शहर में सड़कों पर मांस की दुकानें खुली हैं. इससे स्पष्ट होता है कि नगर प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. उन्होंने कहा कि खुले में मांस बेचा जाना न केवल धार्मिक नगर की पवित्रता के खिलाफ है, बल्कि नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ भी खिलवाड़ है. राजकुमार चौबे ने कहा कि जल्द ही रामनवमी का पर्व आने वाला है, जिसके दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल होंगे. ऐसे में यदि उनके मार्ग में मांस की दुकानें इसी तरह लगी रहीं, तो यह स्थिति श्रद्धालुओं के लिए मानसिक रूप से आहत करने वाली होगी. उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द नगर से अवैध रूप से संचालित मांस की दुकानों को हटाया जाए, ताकि धार्मिक नगरी की मर्यादा बनी रहे.

प्रशासन को दिया अल्टीमेटम

विश्वामित्र सेना ने स्पष्ट किया है कि यदि नगर प्रशासन जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाता है, तो संगठन के सदस्य सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे. राजकुमार चौबे ने कहा कि विश्वामित्र सेना बक्सर की धार्मिक पवित्रता को बनाए रखने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है. उन्होंने प्रशासन को आगाह किया कि अगर उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया, तो आंदोलन तेज होगा और इसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से नगर प्रशासन की होगी. बक्सर में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले मामलों को लेकर विश्वामित्र सेना पहले भी आवाज उठाती रही है. अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मुद्दे पर क्या कदम उठाता है और नगर में खुलेआम मांस व्यापार को रोकने के लिए क्या रणनीति अपनाई जाती है.