LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar News : बक्सर में विश्वामित्र सेना ने छात्रों के बीच मिष्ठान और शिक्षण सामग्री का किया वितरण, हिंदू नव वर्ष के महत्व और सांस्कृतिक विरासत से कराया अवगत

Bihar News : बक्सर में हिंदू नव वर्ष के शुभ अवसर पर विश्वामित्र सेना एवं महार्षि विश्वामित्र फाउंडेशन ने छात्रों के बीच मिष्ठान और शिक्षण सामग्री का वितरण किया. वहीँ छात्रों के नव वर्ष के महत्व और उसकी सांस्कृतिक विरासत से अवगत कराया. पढ़िए आगे

Bihar News : बक्सर में विश्वामित्र सेना ने छात्रों के बीच मि
मिठाई का वितरण - फोटो : SOCIAL MEDIA

Buxar : हिंदू नव वर्ष के शुभ अवसर पर विश्वामित्र सेना एवं महार्षि विश्वामित्र फाउंडेशन द्वारा नि:शुल्क शिक्षा केंद्रों में अध्ययनरत बच्चों के बीच मिष्ठान और शिक्षण सामग्री वितरित की गई। इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को हिंदू नव वर्ष के महत्व और उसकी सांस्कृतिक विरासत से अवगत कराया गया। विश्वामित्र सेना एवं महार्षि विश्वामित्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने कहा की हिंदू नव वर्ष हमारी सनातन संस्कृति का प्रतीक है। 

चौबे ने कहा की इस अवसर पर हमें आने वाली पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने और शिक्षा के महत्व को समझाने का संकल्प लेना चाहिए। बच्चों को शिक्षित कर समाज को सशक्त बनाना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक उपाध्याय और जिला शिक्षा संयोजक धीरज कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में उल्लास और उत्साह देखने को मिला।

सनातन धर्म में नया साल चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन से माना जाता है। इस दिन से ही विक्रम संवत की शुरुआत मानी जाती है। यह दिन भारतीय पंचांग के अनुसार वसंत ऋतु से शुरू होती है। क्योंकि इस समय प्रकृति में नई ऊर्जा और उल्लास का संचार होता है। ऐसे में रविवार, 30 मार्च से हिन्दू नववर्ष का शुभारंभ हो गया है। इस दिन से विक्रम संवत 2082 का हो गया है। हिन्दू धर्म में मान्यता है कि इसी दिन ब्रह्मा भगवान ने सृष्टि की रचना की थी।